अनुपमा शो छोड़ने के बाद 'काव्या' का वायरल हो रहा पोस्ट, लिखा, 'अब समय आ गया है जब...'
Madalsa Sharma Quit Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा फैंस का सबसे पसंदीदा शो में से एक है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक सितारे शो छोड़कर जा रहे हैं। सुधांशु पांडे के जाने के बाद अब काव्या उर्फ मदालसा शर्मा ने भी अलविदा कह दिया। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है।
टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा काव्या का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुई थीं। उन्होंने नेगेटिव रोल निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की। लेकिन अब एक्ट्रेस के शो छोड़ने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में मदालसा ने शो अनुपमा से विदाई लेने के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

मदालसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसके कैप्शन में लिखा, 'काव्या हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखेगी, लेकिन जो कुछ भी शुरू होता है उसे एक दिन समाप्त होना पड़ता है, और अब "काव्या" को अलविदा कहने और नए पात्रों और कहानियों का पता लगाने का समय आ गया है।'
मदालसा ने अपने पोस्ट के अंत में अनुपमा टीम का धन्यवाद किया। एक्ट्रेस ने लिखा कि, 'मैं अनुपमा की पूरी टीम को उन खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद देती हूं जो हमने साझा कीं और काव्या बनाने के लिए राजन शाही सर को मेरा विशेष धन्यवाद।' अभिनेत्री ने वीडियो में अनुपमा से काव्या की विभिन्न क्लिप साझा की हैं। मदालसा का ये पोस्ट देखकर फैंस इमोशनल हो गए।
बता दें कि, अनुपमा शो छोड़ने के बाद मदालसा शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि आखिर किस वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'पहले की तरह अगर काव्या को नेगेटिव रोल में दिखाया जाता तो शायद में इस शो का हिस्सा होती लेकिन अब इसमें कोई स्पार्क नहीं बचा। शो कही कहानी अनुपमा, वनराज शाह और काव्या की थी जो कि अब नहीं रही।' बता दें कि, इससे पहले वनराज शाह उर्फ सुधांशु पांडे ने भी अनुपमा छोड़ने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications