सुधांशु पांडे ने 4 साल के कुत्ते की हत्या के लिए मांगा इंसाफ, पीएम मोदी से मांगी मदद, दर्ज कराई शिकायत
Sudhanshu Pandey: टीवी सीरियल अनुपमा में वनराज शाह बनकर सुधांशु पांडे ने खूब लोकप्रियता हासिल की। वनराज उर्फ सुधांशु पांडे एक बार फिर चर्चा में आ गए। दरअसल, एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में एक शख्स चार साल के कुत्ते जिसका नाम जय है उसकी हत्या कर दी।
सुधांशु ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस पूरी घटना की जानकारी दी। एक्टर ने बताया कि, उनके पास पूरी सीसीटीवी फूटेज कि कैसे उस शख्स ने कुत्ते की बेहरमी से हत्या की थी। साथ ही उनके पास कई अन्य भी सबूत हैं। सुधांशु ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की।

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अच्छे अच्छे काम कर रही है। इसलिए मैं अपनी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह से निवेदन करना चाहता हूं कि जानवरों के लिए कानून बनना जरूरी है। इन बेजुबान जानवरों पर हो रहे अत्याचार करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
सुधांशु ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से सोसाइटी में कई कुत्तों के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं। वह काफी समय से जय और वीरू की देखभाल कर रहे हैं। बीते दिनों एक शख्स ने जय की हत्या कर दी जो कि केवल 4 साल का था। फिलहाल अंबोली पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं उम्मीद है कि वह जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications