क्या करते हैं अनुपम खेर के छोटे भाई? जिनके लिए बधाई देते हुए बोले 'तुम ज्यादा सक्सेस नहीं हो'
अनुपम खेर अपने भाई राजू खेर का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने भाई लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
मुंबई, 11 सितंबर: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर के भाई और एक्टर-डायरेक्टर राजू खेर आज यानी 11 सितंबर को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजू खेर जो कि अनुपम खेर के छोटे भाई हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की हालांकि इसके बावजूद उन्हें अनुपम जैसी सक्सेस नहीं मिली। आज राजू खेर के जन्मदिन के मौके पर अनुपम खेर ने विश करने के लिए एक वीडियो शेयर किया।

अनुपम खेर ने भाई को किया बर्थडे विश
अनुपम खेर अपने परिवार वालों के काफी करीब हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के हर लम्हों को शेयर करते रहते हैं। अब अनुपम खेर अपने भाई राजू खेर का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने भाई के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर की है।
वीडियो शेयर कही ये हैरान कर देने वाली बात
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की। जिसमें वह कह रहे हैं कि, आप मुझसे छोटे हैं लेकिन आप एक बड़े भाई की तरह मेरा साथ देते हैं। तुम उतने सफल नहीं हो जितना सफल मैं हूं, दुनिया के नजरिए से, लेकिन तुमने मेरी सफलता को अपनी सफलता बनाया हुआ है।

'मुझे नहीं लगता कि अगर मैं तुम्हारी जगह होता...'
अनुपम खेर ने आगे भाई राजू की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अगर मैं तुम्हारी जगह होता, तो मुझे इतना कुछ महसूस होता। आप निस्वार्थ हैं, अद्भुत हैं, आपके पास बहुत अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। बचपन में मेरी वजह से तुम्हें बहुत सजा मिली है, मैं नटखट हुआ करता था और तुम ही पकड़े जाते थे।"

'भगवान आपका भला करें'
इसके आगे भाई राजू खेर के स्वास्थ्य की कामना करते हुए अनुपम खेर ने कहा, "मेरे पास जो खुशी है, हम उसे साझा करते हैं। हम सबसे खूबसूरत रिश्ता साझा करते हैं। हम हमेशा ऐसे ही रहें। हर भाई को आप जैसा भाई मिले, पूरी दुनिया के लिए मेरी यही कामना है। आप शानदार हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपका भला करें।"

जब राजू और अनुपम को देख फैंस हो जाते थे कंफ्यूज
अनुपम खेर की इस वीडियो पर एक यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे राजू सर जो की मुझे पहले बचपन में अनुपम खेर ही लगते थे जिन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की मांग के लिए वजन कम किया था'। वहीं कुछ फैंस उन्हें बर्थडे विश कर उनके स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं।

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल उन्होंने 2 सुपरहिट फिल्में दी हैं। द कश्मीर फाइल्स और तेलुगु फ़िल्म कार्तिकेय 2 जो कि इस साल अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही। इसके अलावा उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उन्होंने हाल ही में अगली फिल्म शिव शास्त्री बलबोआ का पोस्टर रिलीज किया। इसके अलावा उनके पास कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी है।












Click it and Unblock the Notifications