Photos: देखिए कभी ऐसे दिखते थे बॉलीवुड के ये बड़े सेलेब्स, तस्वीर देख पहचानना होगा मुश्किल

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके साथ एक्टर ऋषि कपूर और निर्माता यश चोपड़ा हैं। फिलहाल उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मुंबई, 27 जून: कहते हैं यादें मिटाई नहीं मिटती, कुछ यादें अक्सर हमारी जिंदगी में एक अलग छाप छोड़ जाती हैं। जब भी हम पुरानी तस्वीरों को देखते हैं तो वो धुंधली यादें ताजा हो जाती हैं और चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के साथ हुआ। वह वैसे तो सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

anupam kher

अनुपम खेर ने शेयर की पुरानी यादें
फिल्म इंडस्ट्री में अनुपम खेर काफी लंबे से हैं। उन्होंने अभी तक कईं बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। इस बीच अनुपम खेर ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। जिसमें उनके साथ दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर और फिल्म निर्माता यश चोपड़ा हैं। इस तस्वीर में तीनों साथ में नाश्ता करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक तरफ जहां यश और अनुपम खेर नाश्ता कर रहे हैं तो वहीं ऋषि कपूर नाश्ता करते-करते कैमरे की तरफ देख रहे हैं।

लिखा ये प्यारा सा पोस्ट
अनुपम खेर ने इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'एक फोटो 1000 शब्दों के बराबर होती है। लेकिन यादों की कोई कीमत नहीं होती है। मैं अपने दोस्तों को मिस करता हूं।' इसके साथ लिखा कई सारे हैशटैग्स भी लगाए- #RishiKapoor #YashChopra ji #Simplicity #Foodies #02121988। एक्टर के कैप्शन से ये साफ कहा जा सकता है कि, ये तस्वीर 34 साल पुरानी है। अब इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

34 साल पुरानी है ये तस्वीर
इस 34 साल पुरानी तस्वीर को देखने के बाद कुछ फैंस ने ऋषि कपूर को याद किया। एक यूजर ने लिखा कि- हम उन्हें आज भी याद करते हैं। वहीं कुछ ने इस तस्वीर को देख ये अंदाजा लगाया कि ये फिल्म चांदनी की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें हैं। जिसकी वजह है कि ये फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी और ये तस्वीर 1988 की है। आपको बता दें कि फिल्म चांदनी खुद यश चोपड़ा ने डायरेक्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+