खुद किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं अनुपम खेर, लेकिन मां के लिए खरीदा 9 कमरों का आलीशान घर

मुंबई, 30 अगस्त। बॉलीवुड में तकरीबन चार दशक तक 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर ने अपने बारे में ऐसी जानकारी साझा की है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। अनुपम खेर ने बताया कि वह मुंबई में जिस घर में रहते हैं वह उनका खुद का घर नहीं है, यह किराए का अपार्टमेंट है। यही नहीं अनुपम खेर ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक प्रॉपर्टी खरीदी है जोकि शिमला में हैं। खेर ने कहा कि मैंने शिमला में सिर्फ एक प्रॉपर्टी खरीदी है और वो भी अपनी मां दुलारी खेर के लिए खरीदी थी।

अपने लिए नहीं खरीदूंगा घर

अपने लिए नहीं खरीदूंगा घर

एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कह कि मुंबई में मेरा एक भी अपार्टमेंट नहीं है। मैं किराए के अपार्टमेंट में रहता हूं, मैंने 4-5 साल पहले फैसला लिया था कि मैं कोई भी प्रॉपर्टी नहीं खरीदूंगा। मैंने चार साल पहले सिर्फ एक प्रॉपर्टी शिमला में अपनी मां के लिए खरीदी थी। उन्होंने कहा कि मेरी मां शिमला में खुद का एक घर चाहती थीं, वह कई सालों से वहां किराए के घर में रह रही थीं।

मां के लिए 9 बेडरूम के घर को खरीदा

मां के लिए 9 बेडरूम के घर को खरीदा

अनुपम खेर ने कहा कि मैं अपनी मां को खास खर देना चाहता था। मेरी मां शोघी में जिस घर में रहती थीं वो 9 बेडरूम का घर है। यही वजह है कि मैंने घर के मालिक से पूछा कि क्या आप अपनी संपत्ति को बेचना चाहते हैं। जिसके बाद मां को उन्होंने बाकी के कमरे दिखाए और मेरी मां ने कहा कि ये काफी अच्छे हैं। तब मैंने बताया कि मैंने पूरा घर उनके लिए खरीद लिया है।

जब मां को पता चला, खरीद लिया पूरा घर

जब मां को पता चला, खरीद लिया पूरा घर

जब अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी खेर को यह बताया कि उन्होंने इस पूरे घर को उनके लिए खरीद लिया है तो उनकी मां बहुत खुश हुईं थी। अपनी मां की खुशी को इजहार करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि जब मैंने मां से कहा मैंने ये पूरा घर खरीद लिया है तो उन्होंने कहा आपका दिमाग खराब है, मुझे नहीं चाहिए इता बड़ा घर। बता दें कि अनुपम खेर फिलहाल अमेरिका में हैं और जिंदगी का सफर शो की शूटिंग कर रहे हैं।

जल्द नजर आएंगे इस फिल्म में

जल्द नजर आएंगे इस फिल्म में

जिंदगी का सफर शो में अनुपम खेर बॉलीवुड में अपने इतने लंबे अनुभव को साझा करेगे। साथ ही अपनी फिल्मों की कुछ घटनाओं को साझा करेंगे, गाने गाएंगे। रविवार को खुद अनुपम खेर ने शो का एक वीडियो शेयर किया, जिसमे वो हम हिंदुस्तानी गाने को गा रहे हैं। अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी 519वीं फिल्म शिव शास्त्री बलबोआ की शूटिंग को खत्म किया है। फिल्म में अमेरिका में कैसे भारत के एक छोटे से गांव का आदमी अपना जीवन यापन करता है उसकी कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में नीना गुप्ता भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+