सड़क पर कंघी बेच रहे बुजुर्ग के लिए अनुपम खेर ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर लोग करने लगे जय-जयकार
Anupam Kher video: फिल्मी जगत के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर फिल्मों से भले ही दूर हों मगर एक्टर अकसर फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिये जुड़े रहते हैं। अनुपम खेर कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे क्लिप्स और तस्वीरें शेयर करते हैं, जो फैंस का दिल जीतने के लिए बहुत हैं। हाल ही में एक्टर ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
दरअसल, हाल ही में सड़क पर एक शख्स कंघी बेचता दिखा। अनुपम खेर वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने उस शख्स को देखा। शख्स कंघी बेचने की कोशिश कर रहा था। अनुपम खेर कंघी का रेट पूछते हैं तो शख्स उन्हें बताता है कि एक कंघी 20 रुपये की है। फिर अनपुम खेर जो करते हैं, लोगों को वो बहुत पसंद आ रहा है।

अनपुम खेर शख्स को कहते हैं कि मेरे पास कंघी खरीदने की कोई वजह नहीं है। मगर एक्टर उसे एक कंघी के लिए 200 रुपये का नोट देते हैं और फिर शख्स के चेहरे पर जो खुशी आती है, वो देखने लायक होती है। इस क्लिप को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कैप्शन में एक्टर ने लिखा है कि राजू मुंबई की सड़कों पर कंघी बेचता है। मेरे पास कंघी खरीदने की कोई भी वजह नहीं होगी। लेकिन उनका जन्मदिन था और उन्हें लगा कि अगर मैं कंघी खरीदूंगा तो उनके लिए ये एक अच्छी शुरुआत होगी। मुझे यकीन होगा कि उसने अपनी जिंदगी मेंकई बेहतर दिन देखे हैं।
एक्टर ने आगे लिखा कि उसकी मुस्कान प्रेरणा देने वाली थी। अगर आप कभी उसे देखें तो प्लीज कंघी खरीद लें। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपके बाल हैं या नहीं। ये एक सरल व्यक्तित्व से आपका दिन रोशन कर देगा। इसके बाद एक्टर ने हैशटैग डालते हुए लिखा- #baldandbeautiful.
अनुपम खेर का ये क्लिप देखने के बाद हमेशा की तरह एक बार एक्टर ने लोगों का दिल जीत लिया। लोग एक्टर की जमकर तारीफ करने लगे। एक ने कहा कि राजू बहुत ही स्वीट हैं और एक्टर ने उनके जन्मदिन को और भी बेहतर बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications