'आपके जैसा कोई नहीं है...' सुपरस्टार रजनीकांत से मिलकर बोले अनुपम खेर, बताया अपना खास 'दोस्त'
हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर और सुपरस्टार रजनीकांत ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। अभिनेता अनुपम खेर ने एक्टर से मुलाकात की ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
मुंबई, 7 जुलाई: अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक्टर इन फोटोज में अकेले नहीं हैं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत भी उनके बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। एक्टर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ ये तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस को दिग्गज अभिनेताओं की ये फोटोज बेहद पसंद आ रही हैं और वे इसपर जमकर लाइक्स और कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

क्या बोले अनुपम खेर?
तस्वीरें शेयर कर अनुपम खेर ने कहा- मेरे दोस्त रजनीकांत जैसा कोई नहीं है। ना कोई कभी था और ना ही कभी हो सकता है। जय हो। आजादी का अमृत महोत्सव। इन तस्वीरों में अनुपम खेर और रजनीकांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

राष्ट्रपति भवन में की मुलाकात
बताते चलें कि दोनों दिग्गज अभिनेताओं ने अभिनेता आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। ये महोत्सव आधिकारिक तौर पर 12 मार्च को शुरू हुआ था। यानी कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से 75 हफ्ते पहले।
एसएस राजामौली से की थी मुलाकात
बताते चलें कि इससे पहले अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ भी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अभिनेता ने हैदराबाद में राजामौली के निवास पर उनसे मुलाकात की थी।

शेयर किया वीडियो
एक्टर ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए। कैप्शन में उन्होंने लिखा- डियर रामाजी और एसएस राजामौली। आपके प्यार, शानदार लंच के लिए शुक्रिया।

'कश्मीर फाइल्स' में आए नजर
अभिनेता अनुपम खेर को आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स में देखा गया था। अनुपम खेर जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं कंगना रनौत की बात करें, तो अभिनेत्री को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका अदा करते हुए देखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications