कौन है कंगना, सुंदर है क्या? कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर ये क्या कह गए अन्नू कपूर, वायरल हो रहा वीडियो

Annu Kapoor On Kangana Ranaut: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं।

इस बीच अन्नू कपूर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर से जब कंगना रनौत के थप्पड़ कांड को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर लोगों ने हूटिंग करनी शुरू कर दी। अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Annu Kapoor

जब अन्नू कपूर से कंगना रनौत के थप्पड़ मामले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तुरंत मीडिया की बात को काटते हुए कहा कि, 'कौन हैं ये कंगना? कोई बड़ी हीरोइन हैं? सुंदर हैं?' इसी बीच कोई मीडिया कर्मी उनको बताता है कि कंगना ने हाल ही में मंडी से चुनाव जीता है। जिसके बाद एक्टर ने कहा, 'ओहो वो भी हो गईं।'

इसके बाद अन्नू कपूर ने कहा कि, 'अगर मैंने ऐसी कोई बात कही है तो सबसे पहले अन्नू कपूर बेकार की बात करता है। इसके बाद अगर किसी ने मुझे थप्पड़ मारा तो मैं इसके लिए कानूनी प्रक्रिया से गुजरुंगा।' अब सोशल मीडिया पर अन्नू कपूर की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि, भाजपा सांसद बनने के बाद कंगना रनौत को दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला CISF जवान ने उन्हें अचानक गाल पर थप्पड़ मार दिया। जहां इस मामले में कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि महिला CISF ने सही किया। हालांकि कंगना रनौत ने इस मामले में कुछ ज्यादा रिएक्ट नहीं किया।

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली है। जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। हालांकि ये फिल्म पहले इस साल जून में रिलीज होने वाली थी लेकिन चुनाव की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+