Ankita Lokhande और Vicky Jain के रिसेप्शन पार्टी की इनसाइड फोटो, सुर्ख बनारसी साड़ी में खूबसूरत दिखीं अंकिता

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी रचा ली है। अपने रिश्तेदारों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अंकिता ने विक्की के साथ सात फेरे लिये। वहीं बीती रात इस नए कपल ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी भी दी। रिसेप्शन की फोटो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है। नई जोड़ी को लोगों ने बधाई भी दी है। हम आपके लिए रिसेप्शन की फोटो लेकर आए हैं, जिसमें अंकिता मांग में सिंदूर भर मंगलसूत्र पहनी हुई नजर आ रही हैं।

कई हस्तियों ने की शिरकत

कई हस्तियों ने की शिरकत

इस वेडिंग रिसेप्शन में टेलीविजन के साथ-साथ सिनेमा से जुड़ी हुईं कई हस्तियों ने शिरकत की और न्यूली वेड अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ खूब मस्ती की साथ ही फोटो भी क्लिक कराई।

सुर्ख बनारसी साड़ी में नजर आईं अंकिता

सुर्ख बनारसी साड़ी में नजर आईं अंकिता

रिसेप्शन पार्टी के लिए अंकिता लोखंडे ने सुर्ख बनारसी साड़ी पहनी थी इसके साथ ही हैवी ज्वेलरी और मांग में सिंदूर भरे अंकिता का ये लुक उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस रिसेप्शन पार्टी में अंकिता और विक्की ने अपने दोस्तों व तमाम मेहमानों के साथ खूब फोटो खिंचवाई।

शादी की फोटो सोशल मीडिया पर छाईं

बता दें कि काफी समय से अंकिता लोखंडे की शादी सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब शादी के बाद सभी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं शादी में अंकिता की लुक की बात करें तो इस फोटो में आप अंकिता की ब्राइडल खूबसूरती स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

शादी के कार्यक्रम में करीबी लोग हुए शामिल

अपनी शादी में अंकिता किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रही थीं। शादी की ये तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा कि अब हम ऑफिशियली मिस्टर और मिसेज जैन हो गए हैं। बता दें कि विक्की और अंकिता की शादी में बहुत ही कम लोगों को इनवाइट किया गया था। इनमें दोनों के परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

नवविवाहित जोड़े ने लिया आशीर्वाद

नवविवाहित जोड़े ने लिया आशीर्वाद

शादी की रस्में पूरी करने के बाद इस नवविवाहित जोड़े ने अपनों से सभी बड़ों और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। शादी की रस्में पूरी होने से पहले विक्की जैन विंटेज कार में ढोल बाजे के बीच अंकिता की बारात को लेकर आए थे। इसके बाद दोनों की जयमाला सेरेमनी हुई। अंकिता और विक्की ने शंख और मंदिर की घंटियों की आवाज के बीच एक-दूसरे को जयमाला पहनाई थी, जिसके बाद दोनों ने पूजा भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+