विक्की जैन से शादी करने जा रही हैं अंकिता लोखंडे? सोशल मीडिया की तस्वीरें कर रही हैं इशारा

नई दिल्ली, 11 नवंबर। इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कई फिल्मी और टीवी सितारों की शादी की चर्चा जोर-शोर से हो रही हैं। चर्चा होने वाले कपल्स में से एक हैं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल दिसंबर के महीने में सात फेरे ले सकते हैं। दरअसल अंकिता ने सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो शेयर की, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अंकिता-विक्की पति-पत्नी बनने को पूरी तरह से तैयार हैं।

किता लोखंडे ने दिया हिंट

किता लोखंडे ने दिया हिंट

मालूम हो कि अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लेडीज सैंडल की तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें से एक सैंडिल पर लिखा है, 'होने वाली दुल्हन'। जिसके बाद अंकिता-विक्की के शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अंकिता-विक्की 12 से14 दिसंबर के बीच शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

लंबे वक्त से दोनों रिलेशनशिप में हैं

लंबे वक्त से दोनों रिलेशनशिप में हैं

मालूम हो कि लंबे वक्त से दोनों रिलेशनशिप में हैं और दोनों की शादी का इंतजार अंकिता के फैंस को बेसब्री से है। हाल ही में जब ' पवित्र रिश्ता पार्ट 2' शो का प्रमोशन हो रहा था तो शो में मानव यानी सुशांत सिंह राजपूत का रोल प्ले करने वाले शहिर शेख ने भी मीडिया से बात करते हुए अंकिता के जल्द शादी करने वाली बात कही थी, हालांकि उस वक्त अंकिता के रिएक्शन को देखकर उन्होंने अपनी बात को घूमा दिया था। लेकिन अब लग रहा है कि वो गलत नहीं कह रहे थे। फिलहाल अब सभी को अंकिता की प्रतिक्रिया का इंतजार हैं।

सुंशात सिंह के साथ था लिवइंन रिलेशन

सुंशात सिंह के साथ था लिवइंन रिलेशन

आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर सुंशात सिंह राजपूत के साथ लंबे वक्त तक लिवइन रिलेशन में रहने वाली अंकिता लोखंडे ने सुशांत से ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया था। एक वक्त था जब अंकिता-सुशांत' 'मेड फॉर इच अदर' कहलाते थे लेकिन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ? ये आज तक पहेली ही है। अंकिता सुशांत के परिवार के काफी क्लोज भी रही हैं। सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता की लाइफ में विक्की जैन की एंट्री हुई और धीरे-धीरे विक्की ने टूटी हुई अंकिता को अपने प्यार से समेट लिया।

विक्की-अंकिता के बीच की बॉडिंग काफी कमाल की

विक्की-अंकिता के बीच की बॉडिंग काफी कमाल की

उनकी और अंकिता के बीच की बॉडिंग काफी कमाल की है, ये बात तब साबित हुई जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अंकिता उनके परिवारवालों के साथ खड़ी होकर एक्टर के न्याय के लिए आवाज उठा रही थीं। उस वक्त खुलकर विक्की जैन ने अंकिता का साथ दिया था। वो अंकिता की हिम्मत और सपोर्ट बनकर सामने आए थे।

बिलासपुर के एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं विक्की

अंकिता अक्सर अपनी और विक्की की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कहना गलत ना होगा कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। बता दें कि विक्की जैन, बिलासपुर के एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुईथी, धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए और फिर दोनों में प्यार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+