अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट में पूरा सच आया सामने, अब क्या होगा?
Ankita Lokhande Pregnancy: टीवी का फेमस शो बिग बॉस का 17 और उसमें मौजूद कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस में शामिल हुई हैं और दोनों दमदार गेम खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों आपस में ही विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के सामने खुलासा किया था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ था। वहीं अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आ गई है। आइए आपको बताते हैं क्या है उस रिपोर्ट में।
अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी टेस्ट की रिपोर्ट
जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दावा किया जा रहा है कि प्रेग्नेंसी का पता लगाने के लिए टेस्ट और सब कुछ हुए थे। बाद में पूछा कि रिपोर्ट क्या आई है तो वह बोलीं नेगेटिव। हालांकि इसके अलावा किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या के बारे में और कुछ नहीं बताया गया है।

अंकिता लोखंडे को हो रही थी परेशानी
कुछ समय पहले बिग बॉस के घर से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे थे जिसमें अंकिता लोखंडे कह रही थीं कि उन्हें खट्टा खाने का मन हो रहा है। अंकिता वीडियो में कह रही थीं- मुझे कुछ तो हो गया है। मेरा मूड स्विंग हो रहा है। मुझे बहुत कुछ करने का मन कर रहा है। साथ ही मेरे पीरियड्स भी मिस हो गए हैं।
वीडियो में पति विक्की से कही थी ये बात
एक दूसरे वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन से बातें करती दिखाई दे रही थीं। वह विक्की से कह रही थीं- बात प्रेग्नेंसी की है कि कुछ हो तो नहीं गया है। मैं ऊपर-नीचे हो रही हूं, चीजें ऊपर-नीचे हो रही हैं। मुझे कुछ तो हो रहा है न। मैं कन्फ्यूज हूं यार। मैं तेरे को ब्लेम नहीं कर रही, किसी को कुछ नहीं बोल रही। वीडियो में अंकिता अपनी प्रेग्नेंसी की उम्मीद करती नजर आ रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications