ये क्या हुआ? बहू अंकिता लोखंडे की फिल्म रिलीज होते ही सास का बदला रूप, कैमरे के सामने अचानक ही.....
Ankita Lokhande: बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आज यानी 22 मार्च को अंकिता लोखंडे की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अंकिता बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ नजर आ रही हैं।
अंकिता लोखंडे की फिल्म हुई रिलीज
वहीं बीती रात यानी 21 मार्च 2024 को फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान अंकिता लोखंडे के साथ साथ उनके दोस्त अभिषेक कुमार, आयशा खान, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और खानजादी ने भी इस स्क्रीनिंग में शिरकत की थी। वहीं इस मौके पर अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन और सास रंजना जैन भी मौजूद थीं।

सास ने की अंकिता लोखंडे की तारीफ
फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में अंकिता लोखंडे की सास यानी विक्की जैन की मां ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की ये पिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर अंकिता लोखंडे के परिवार वालों ने भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। वहीं अंकिता की सास भी अपनी बहू की तारीफ करती नहीं थक रही थीं।
बदले अंकिता लोखंडे की सास के सुर
कैमरे के सामने अंकिता लोखंडे की सास के सुर बदले हुए लग रहे थे। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बहू की तारीफ करती नजर आ रही हैं। अंकिता की सास का ये अंदाज देखकर लोग हैरान हो गए हैं।
'अंकिता जैसी ही बहू चाहिए थी'
वीडियो में देखा जा सकता है जब पैपराजी विक्की जौन की मां रंजना जैन से पूछते हैं कि अंकिता लोखंडे आपको फिल्म में कैसी लगीं तो वह कहती हैं- अंकिता तो वैसे भी हमेशा ही अच्छी लगती है बेटा, फिल्म को पहले देखकर तो आने दो। हमारी अंकिता बिल्कुल ए वन है। इसके बाद पैपराजी ने पूछा- अंकिता जैसी ही बहू चाहिए थी न आपको'? तो सास ने तुरंत कहा- हां तो मिल गई न। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंटस कर रहे हैं।
सास ने अंकिता को कहा था खराब लड़की
लोगों का कहना है कि ये वही सास है जिसने बिग बॉस 17 के फैमिली वीक में शामिल होकर कैमरे के सामने कहा था कि उनकी बहू अंकिता लोखंडे अच्छी लड़की नहीं है। वह हमेशा लड़ाई-झगड़ा करती रहती हैं। उन्होंने शो में अपने बेटे को भी अंकिता से दूर रहने के लिए ही कहा था।












Click it and Unblock the Notifications