अंकिता लोखंडे ने सास-ससुर का मजाक उड़ाते हुए कही ऐसी बात, एक्ट्रेस को देखकर फूटा फैंस का गुस्सा

Ankita Lokhande talks about mother in law: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अकसर सुर्खियों में रहती हैं। अंकिता जब से बिग बॉस से आई हैं, फैंस के साथ जिंदगी से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। मगर हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया कि बवाल ही मच गया।

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी सास को लेकर बात कर रही हैं। मगर इस दौरान एक्ट्रेस ने सास-ससुर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि बवाल ही मच गया और लोग एक्ट्रेस को काफी भला बुरा कहने लगे। अंकिता ने ऐसा भी क्या कहा, चलिये जानते हैं।

Ankita

बताते चलें कि अंकिता लोखंडे को इससे पहले उनकी सास के साथ बिग बॉस के घर में भी देखा जा चुका है। दोनों के बीच का प्यार और नोकझोंक फैंस को बीबी हाउस में खूब देखने को मिली। मगर अंकिता लोखंडे ने हाल ही में सास ससुर का एक वीडियो शेयर किया और इसमें काफी कुछ कह दिया।

दरअसल, अंकिता ने सास का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे लड्डू का डिब्बा पकड़े नजर आ रही हैं। अंकिता कहती हैं कि ये लड्डू हैं और इन्हें डायबिटीज। ये सिर्फ लड्डू खाती रहती हैं और वो भी अपने हाथों के बने। क्या मम्मी अब बोलो मैं लड्डू नहीं खाऊंगी।

Ankita

इसके बाद अंकिता की सास कहती हैं कि अरे जरा में से कुछ नहीं होता तो अंकिता बोल पड़ती हैं कि जरा में से। ये पूरा डिब्बा खाली कर चुकी हैं और कहती हैं कि जरा में से कुछ नहीं होता। इसके बाद एक्ट्रेस अपने ससुर को दिखाती है और उन्हें साधारण इंसान बताती हैं।

अंकिता कहती हैं कि हमारे पापा जी को देखिये, कितने साधारण इंसान हैं। सीधा-सादा खाना खाने वाले इंसान। इसके बाद अंकिता अपनी सास के पास रखा डिब्बा उठाकर चली जाती हैं। मगर इस दौरान एक्ट्रेस की सास का जो रिएक्शन था, वो देखने लायक था।

वीडियो देखने के बाद लोग अंकिता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस को अंकिता का सास के साथ ये बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। कई लोगों का कहना है कि अंकिता की असलियत शायद यही है। वहीं कईयों ने कहा कि इस तरह का बर्ताव किसी भी तरह से अच्छा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+