अंकिता लोखंडे ने सरेआम पति विक्की जैन के साथ की ऐसी हरकत, वीडियो में दिखाया ये सब, हो गईं ट्रोल
Ankita Lokhande: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इन दोनों को साथ में देखकर फैंस भी खुश जाते हैं। हालांकि अंकिता और विक्की के बीच बिग बॉस में जमकर लड़ाई भी हुई थी।
अंकिता लोखंडे ने की विक्की जैन के पैरों की मसाज
बिग बॉस से बाहर आने के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को काफी बार एक-दूसरे की केयर करते हुए देखा गया है। हाल ही में अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के पैरों की मसाज करते हुए नजर आ रही हैं।

पति विक्की जैन को पैम्पर कर रही हैं अंकिता लोखंडे
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन को पैम्पर कर रही हैं। अंकिता अपने पति विक्की का पेडीक्योर और पैर की मसाज करती हैं। वीडियो में अंकिता पूछती हैं कि आपको मेरा स्पा कैसा लगा, इस बात का जवाब देते हुए विक्की जैन कहते हैं- बहुत अच्छा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विक्की जैन ने कैप्शन में लिखा है- पसंदीदा चीजें मर्द और औरत एक-दूसरे के लिए करते हैं।
अंकिता लोखंडे को किया जा रहा है ट्रोल
अंकिता और विक्की के इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक तरफ फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अंकिता को पति के पैरों की मसाज करता देख कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
अंकिता के हाथ में लगी है चोट
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे के हाथ में इन दिनों चोट लगी हुई है। इस वीडियो में विक्की जैन भी एक्ट्रेस का मेकअप करते हुए नजर आ रहे हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर अपने फैंस को खुद से जुड़ी हर एक चीज का अपडेट देती रहती हैं। अंकिता ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे उनके हाथ में चोट लग गई है और वह मेकअप नहीं कर पा रही हैं। फिर वह कहती हैं कि उनका मेकअप कोई और नहीं बल्कि उनके पति ही करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications