'हां! मैं प्रेग्नेंट हूं मगर ये बच्चा...' मां बनने वाली हैं बिग-बॉस की सबसे महंगी कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे?
Ankita Lokhande pregnancy news: फैंस का पसंदीदा शो बिग बॉस एक बार फिर टीवी पर वापस आ गया है। सीजन 17 के साथ बॉलीवुड के दबंग होस्ट सलमान खान ने इस शो के साथ कमबैक किया है। अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ पवित्र रिश्ता और मणिकर्णिका फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस के घर में एंटर हुई हैं। इससे पहलि अंकिता की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। घर में आने से पहले एक इंटरव्यू में अंकिता ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी थी।
अंकिता ने दिया हैरत भरा जवाब
इंडिया टुडे संग बातचीत में जब अंकिता से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सवाल किए गए तो अंकिता ने काफी हैरत भरा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को पहले तो झूठा नहीं बताया। हंसते हुए अंकिता ने कहा कि हां मैं गर्भवती हूं। लेकिन इसके बाद अंकिता ने जो जवाब दिया, उससे सुनने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस के कायल हो गए।

'हां मैं प्रेग्नेंट हूं लेकिन ये बच्चा...'
बातचीत में अंकिता ने कहा कि हां मैं प्रेग्नेंट हूं। ये बिग बॉस का बेबी होगा। अगर इन अफवाहों को छोड़ दिया जाए। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि मजाक कर रही हूं। मुझे नहीं मालूम ये अफवाहें कहां से आईं। मैं कभी कभी यूट्यूब पर बेबी बंप के साथ अपनी फोटोशॉप्ड तस्वीरें देखती हूं। मूर्ख लोग। मुझे इसकी परवाह नहीं है कि कौन क्या कर रहा है।
'मैं इन अफवाहों को सच करूंगी'
अंकिता ने आगे कहा कि बिग बॉस से लौटने के बाद वो कुछ समय बाद इन अफवाहों को जरूर सच करेंगी। एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि भले मैं प्रेग्नेंट हो जाऊं तो वो केवल अच्छी ही खबर होगी। मैं अफवाहों पर भरोसा नहीं करती। बीबी के खत्म होने का बाद इस अफवाह को भी सच कर दूंगी।
ये हैं बीबी कंटेस्टेंट्स
बताते चलें कि अंकिता के अलावा, बिग बॉस 17 के अन्य 16 प्रतियोगियों में विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, जिग्ना वोरा, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, सना रईस खान, रिंकू धवन, इन्फ्लुएंसर्स सनी आर्य, अरुण श्रीकांत और अनुराग ढोबाल, फिरोजा खान और सोनिया बंसल शामिल हैं।
बिग बॉस 17 में सलमान की 14वीं बार होस्ट के रूप में वापसी हुई है। शो का प्रीमियर 15 अक्टूबर को कलर्स पर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications