'मैं बाहर जाकर फैसला लूंगी...' अंकिता लोखंड ने की पति विक्की जैन की जमकर पिटाई, एक्ट्रेस देना चाहती हैं तलाक!

Ankita Lokhande Vicky Jain: बिग-बॉस 17 में मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आए दिन अपने आपसी झगड़े की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ये कपल बहुत कम एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आता है। हाल ही में विक्की ने अंकिता का मजाक उड़ाया जिससे एक्ट्रेस काफी ज्यादा गुस्सा हो गईं और उन्होंने अपनी शादी को लेकर अहम फैसला लेने की बात कही।

बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच एक बार फिर जबरदस्त लड़ाई हुई। दरअसल, ईशा अंकिता के पति विक्की की फिटनेस की तारीफ करती हैं। तभी अंकिता कहती हैं कि वह भी काफी फिटनेस फ्रीक थीं और एक दिन में 8-10 किलोमिटर वॉक करती थीं। वहीं ईशा और आयशा उनकी बात सुन रहे होते हैं तभी विक्की जैन वहां खड़े होकर इशारा करते हैं कि अंकिता झूठ बोल रही हैं। ये देखकर अंकिता उन पर भड़कती हैं और अपने पति पर गंभीर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए।

Ankita lokhande

अंकिता ने विक्की जैन के लिए कहा कि, मेरा पति दूसरी महिलाओं की ज्यादा तारीफ करता है। लेकिन जब मेरी बात आती है तो वह इसे नजरअंदाज करता है। इसके बाद मन्नारा ने अंकिता लोखंडे को हॉट बताया लेकिन विक्की ने कहा कि वह केवल क्यूट हैं। ये सब सुनकर अंकिता को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने पति को सबके सामने तकिए से मारती हैं और कहा कि, ''दूसरी लड़कियों से नजर हटेगी, तब तो देखेगा"।

मामला यहीं नहीं रुका अंकिता लोखंडे को विक्की पर इतना ज्यादा गुस्सा आ गया था कि उन्होंने शो में सबके सामने तलाक के संकेत दे दिए। एक्ट्रेस ने अपने पति से कहा, "मुझे पता है, आप मुझसे ऊब चुके हैं और शो से बाहर आने के बाद मैं भी यह फैसला लूंगी और फिर बाली जाऊंगी"। इसके बाद मन्नारा ने पूछा कि वह क्या फैसला लेंगी तो एक्ट्रेस ने कहा कि, 'इंतजार करो दोस्तों आप देखेंगे।' तीखी बहस के दौरान उन्होंने यह भी कहा, 'मैं चली जाऊंगी इसकी लाइफ से'। अब अंकिता का ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+