कौन थीं प्रिया मराठे, जिन्होंने 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, क्या थी मौत की वजह
Priya Marathe Death News: भारतीय टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने अपने मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की वजह कैंसर बताया जा रहा है। बीते कुछ सालों से प्रिया कैंसर से जंग लड़ रहीं थी। धीरे-धीरे वो रिकवर भी होने लगीं थी। लेकिन कैंसर ने फिर से उनके शरीर को जकड़ना शुरू कर दिया था।
डॉक्टर लगातार उनका ट्रीटमेंट कर रहे थे। लेकिन इसका असर उनके शरीर में नहीं दिखाई दे रहा था। शरीर ने भी रिस्पॉन्स देना बंद कर दिया था। प्रिया की कैंसर से लड़ाई शनिवार रात खत्म हुई। उनके निधन की खबर सामने आते ही हर कोई शॉक हो गया है।

प्रिया मराठे ने कई लोकप्रिय टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया था और वह मराठी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। प्रिया मराठे को ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो 'पवित्र रिश्ता' से काफी पहचान मिली थी। जिसमें उन्होंने वर्षा देशपांडे का नेगिटिव किरदार निभाया था। उन्हें अक्सर ऐसे ही किरदारों के लिए सराहा जाता था। 'पवित्र रिश्ता' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था। इसके अलावा उन्होंने 'कसम से', 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स', 'उतरन', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप', 'सावधान इंडिया', 'भागे रे मन' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे कई अन्य धारावाहिकों में भी काम किया था।
प्रिया को आखिरी बार 2023 में 'तुझेच मी गीत गात आहे' (Tuzech Mi Geet Gaat Aahe) शो में देखा गया था। उन्होंने 2008 में फिल्म 'हमने जीना सीख लिया' और 2017 में 'ती आणि इतर' (Ti Ani Itar) में भी काम किया था।
प्रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और शांतनु मोघे से शादी की थी। शांतनु भी एक्टर हैं और मराठी इंडस्ट्री में खूब सक्रिय हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं, इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।












Click it and Unblock the Notifications