Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?

Anjali Arora Net Worth: सोशल मीडिया सेंसेशन और काचा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब एक नए अवतार में नजर आ रही हैं। डांस वीडियोज से पहचान बनाने वाली अंजलि ने अब बिजनेस की दुनिया में कदम रखते हुए अपना पहला ब्रांड और लग्जरी सलून लॉन्च कर दिया है।

सपना हुआ सच, खोला पहला सलून
अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में अपने पहले सलून का उद्घाटन किया, जिसमें उनके परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है और बताया है कि ये उनका लंबे समय से देखा गया सपना था।

Anjali Arora

अंजलि अरोड़ा ने बेंगलुरु में खोला शानदार सलून

-अंजलि अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि इस ब्रांड और सलून के हर एक कोने को उन्होंने खुद डिजाइन किया है, जो इसे और भी खास बनाता है। अंजलि का ये पहला सलून बेंगलुरु के बसवेश्वरनगर इलाके में खोला गया है।

-ये अंजलि अरोड़ा की फ्रेंचाइजी का पहला आउटलेट है जिसे बेहद लग्जरी और मॉडर्न लुक दिया गया है। फैंस सोशल मीडिया पर सलून की झलक देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

कम उम्र में बना ली करोड़ों की प्रॉपर्टी

सिर्फ 26 साल की उम्र में अंजलि अरोड़ा ने शानदार प्रॉपर्टीज भी खड़ी कर ली है। आपको बता दें कि साल 2023 में उन्होंने दिल्ली में करीब 4 करोड़ का घर खरीदा था। इसके बाद दिल्ली में ही एक और घर लेकर उसका रेनोवेशन कराया था। इसके अलावा मुंबई और गुरुग्राम में भी अंजलि अरोड़ा की लग्जीरियस प्रॉपर्टीज मौजूद हैं।

रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं अंजलि अरोड़ा

अंजलि अरोड़ा को असली पहचान तब मिली जब उनका काचा बादाम गाने पर बना डांस वीडियो वायरल हो गया था। एक रील ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ गई थी।

रिएलिटी शो से मिली नई पहचान

इसके बाद अंजलि अरोड़ा ने फेमस रिएलिटी शो Lock Upp में हिस्सा लिया था, जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने होस्ट किया था। इस शो ने अंजलि अरोड़ा की पॉपुलैरिटी को और अधिक बढ़ा दिया था और उन्हें मेनस्ट्रीम ऑडियंस तक पहुंचाया।

अंजलि अरोड़ा की कुल संपत्ति और कमाई

-आज के समय में अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक वीडियोज के जरिए तगड़ी कमाई कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्सके मुताबिक अंजलि अरोड़ा इस समय करीब 4 से 5 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

-अंजलि अरोड़ा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये तक की फीस लेती हैं। ऐसे में वह महीनेभर में 50 लाख रुपये से ज्यादा कमा लेती हैं। एक समय ऐसा भी था जब वह सिर्फ 300 रुपये कमाती थीं।

21 साल की उम्र से कमा रही हैं पैसे

अंजलि अरोड़ा ने एक TED Talk के दौरान अपनी जिंदगी का संघर्ष शेयर किया था। अंजलि ने बताया था कि 21 साल की उम्र में उन्होंने कमाना शुरू कर दिया था। पढ़ाई में एवरेज होने के बावजूद उनकी रुचि अलग चीजों में थी और उन्होंने सोशल मीडिया को ही अपना करियर बना लिया।

टिकटॉक से इंस्टाग्राम तक का सफर

अंजलि अरोड़ा ने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी लेकिन कोरोना काल में ऐप बंद होने के बाद उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है। हालांकि इंस्टाग्राम रील्स ने उनकी किस्मत बदल दी। अंजलि के एक लाख की फॉलोअर्स की संख्या एकदम से 8 मिलियन पर पहुंच गई है।

अंजलि अरोड़ा के पास हैं लग्जीरियस गाड़ियां

अंजलि अरोड़ा के पास महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं। उनके पास 48.50 लाख रुपये की एक Jaguar XE और एक किया सोनेट है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये बताई जाती है। साल 2023 में अंजलि अरोड़ा ने पापा भी को भी एक महंगी कार गिफ्ट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+