शादी की अफवाह के बीच अंजलि अरोड़ा की पोस्ट वायरल, 'कच्चा बादाम गर्ल' को क्यों आई श्रीराम की याद?
Anjali Arora news: कच्चा बादाम गर्ल से फैंस के बीच में मशहूर अंजलि अरोड़ा को लेकर बीते दिनों खबरें आईं कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल संग गुपचुप शादी कर ली है। अंजलि की ही एक पोस्ट से फैंस को ये हिंट मिला। हालांकि बाद में कच्चा बादाम गर्ल ने फैंस से सॉरी बोला और कहा कि वो बस अप्रैल फूल बना रही थीं। अब अंजलि फिर किसी और ही वजह से सुर्खियों में है।
दरअसल, शादी की अफवाह और फिर अप्रैल फूल वाली पोस्ट के बाद अंजलि अरोड़ा ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वे श्रीराम को याद करती दिख रही हैं। अंजलि का ये अंदाज देख फैंस खुशी से झूम उठे। ये पोस्ट अंजलि ने शादी की वायरल खबरों के ठीक एक दिन बाद शेयर किया है।

इस पोस्ट में अंजलि ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ब्लैक रंग का एक आउटफिट पहना हुआ है। अंजलि ने जय श्री राम लिखा हुआ है। उनके माथे पर लगा तिलक भी साफ नजर आ रहा है। अंजलि इसमें काफी खुश भी नजर आ रही हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा।
बताते चलें कि इससे पहले अंजलि अरोड़ा को लेकर खबरें आ रही थीं कि उन्होंने आकाश संसनवाल संग शादी कर ली है। इस खबर के आने के बाद फैंस काफी शॉक हो गए थे। हर कोई इस बात से हैरान था कि आखिर क्यों अंजलि ने प्राइवेट सेरेमनी करके शादी रचा ली। फैंस को इससे पहले इस बारे में उन्होंने कोई अपडेट भी नहीं दिया था।
वहीं हर कोई जानना चाह रहा था कि अंजलि अरोड़ा के ब्वॉयफ्रेंड आकाश कौन हैं और वे करते क्या हैं। आकाश की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं क्योंकि अंजलि की शादी की खबरें जो उड़ी थीं। बता दें कि आकाश भाजपा के कार्यकर्ता हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आकाश भाजपा से जुड़े हुए हैं और अपने सोशल मीडिया पर वे पार्टी से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications