अंजलि अरोड़ा ने 'जाट' के गाने पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख सनी देओल के छूट जाएंगे पसीने
Anjali Arora Video: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अपने बोल्ड डांस वीडियोड के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। काचा बादाम गाने पर बोल्ड डांस कर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं अंजलि अरोड़ा ने कम उम्र में ही पैसे कमाना शुरू कर दिया था।
अंजलि अरोड़ा के सेंसेशनल डांस मूव्स ने लगाई आग
अंजलि अरोड़ा बीजेपी के युवा नेता आकाश सनसनवाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं एक बार फिर से उन्होंने अपने सेंसेशनल डांस मूव्स से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

फिल्म 'जाट' के गाने 'टच किया' पर अंजलि का जबर डांस
-इस बार अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' के गाने 'टच किया' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इस बोल्ड डांस से एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को कड़ी टक्कर दे दी है। लोग अंजलि अरोड़ा के इस डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
-कुछ दिनों पहले ही उर्वशी रौतेला ने अपनी फिल्म 'डाकू महाराज' में 'दिबड़ी दिबड़ी' गाने पर बोल्ड डांस कर तहलका मचाया था। इसके बाद उर्वशी आगामी 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली फिल्म जाट में भी अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतती नजर आएंगी।
ओरिजनल गाने में उर्वशी रौतेला ने किया डांस
फिल्म 'जाट' का नया गाना 'टच किया' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। लोगों को ये गाना काफी पसंद आया है। इस गाने में उर्वशी रौतेला जबर डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने का एक वीटीएस वीडियो और ऑडियो रिलीज हुआ है, जिस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।
अंजलि अरोड़ा का नया रील हुआ वायरल
-अब इसी गाने पर अंजलि अरोड़ा ने भी जमकर ठुमके लगाए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील शेयर कर उर्वशी रौतेला को टैग भी किया है। कोको-कोला कलर के आउटफिट में अंजलि अरोड़ा बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं।
-अंजलि अरोड़ा अपने ग्लैमरस स्टाइल में इस गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके बोल्ड स्टेप्स लोगों का अपना दीवाना बना रहे हैं। उनकी इस सिजलिंग परफॉर्मेंस पर हर कोई फायर इमोजी और रेड हार्ट बना रहा है। लोगों की मानें तो अंजलि अरोड़ा एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से ज्यादा अच्छा डांस कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications