भोलेनाथ की भक्त बन अंजलि अरोड़ा ने की ऐसी हरकत , वीडियो देख भड़के लोग और कहा- ये कुछ भी कर सकती है

Anjali Arora Mahashivratri Video: महाशिवरात्रि स्पेशल वीडियो को अंजलि अरोड़ा के फैंस प्यार दे रहे हैं लेकिन कई लोग शिव भक्ति के इस गाने पर उनकी अदाएं देख भड़क गए हैं।

anjali arora

Anjali Arora Mahashivratri Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और फेमस रिएलिट शो 'लॉकअप' की कंटेस्टेंट रह चुकीं अंजलि अरोड़ा अपने डांस वीडियोज को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। रिएलिटी टीवी स्टार बन चुकीं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। हाल ही में अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह भोलेनाथ के गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपना कातिलाना अंदाज भी लोगों को दिखाया है। एक तरफ जहां उनके फैंस इस वीडियो को देखकर खुश हो रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

शिव भक्ति के गाने पर अंजलि ने दिखाई अदाएं

महाशिवरात्रि स्पेशल इस वीडियो को अंजलि अरोड़ा के फैंस प्यार दे रहे हैं लेकिन कई लोग शिव भक्ति के इस गाने पर उनकी अदाएं देख भड़क गए हैं। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर अबतक 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। अंजलि इस वीडियो में अपने कातिलाना मूव्स दिखा रही हैं।

अंजलि के वीडियो से लोग हुए नाराज

अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया रील वीडियो शेयर किया है। इस रील में वह बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह के गाने सनक पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। भोलेबाबा के लिए बने इस गाने पर अंजलि की लिप्सिंग के बाद उनकी अदाएं देखकर लोग नाराज हो गए हैं। लोग इस वीडियो को लेकर अंजलि अरोड़ा की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

लोगों ने वीडियो देख कही ये बात

अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही अपनी नाराजगी भी जता रहे हैं। आस्था के जुड़े गाने पर अदाएं दिखाती अंजलि का ये वीडियो देखकर लोग उन पर तंज कस रहे हैं। एक यूजर ने अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- भगवान के गाने पर ये क्या कर रही हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये लड़की कुछ भी करने लगती है। इसे किसी भी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

महाशिवरात्री पर मंदिर पहुंची अंजलि

महाशिवरात्रि के दिन अंजलि ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंजलि भगवान शिव के मंदिर में जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। सफेद सूट और लाल दुपट्टे में अंजलि काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- महाशिवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं। सब खुश रहो हमेशा।

अंजलि का डांस वीडियो वायरल

आपको बता दें कि मॉडल और एक्ट्रेस अंजलि ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के तौर पर काफी नाम कमाया है। अंजलि की हर तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलती है। हाल ही में एक अंजलि का एक डांस वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा अंग्रेजी के ट्रेंडिंग सॉन्ग 'पिपल' पर जबरदस्त कातिलाना मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+