धर्मेंद्र और शबाना आजमी को किस करता देख अंजलि आनंद को नहीं हुआ यकीन, एक्ट्रेस ने बताया कैसा था सेट का माहौल
Dharmendra And Shabana Azmi Kiss: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 10 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के रोमांस से ज्यादा धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिप-लॉक को लेकर लगातार चर्चा हो रही हैं। इस बीच अंजलि आनंद ने बताया कि इस सीन के दौरान सेट पर कैसा माहौल था।
अंजलि आनंद का बड़ा खुलासा
धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन के हर तरफ चर्चे हैं। इसको लेकर कंट्रोवर्सी भी हो चुकी है। अब यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने बताया कि इस सीन को शूट करते वक्त रणवीर सिंह और उनका कैसा रिएक्शन था। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, सेट पर किसिंग सीन के बाद कैसा माहौल था।

धर्मेंद्र-शबाना के किसिंग सीन के दौरान कैसा था माहौल?
अंजलि आनंद ने कहा कि, उस वक्त रणवीर सिंह और मैं सोच में पड़ गए कि क्या ये सब सच में हो रहा है। हमें यकीन नहीं हो रहा था कि सिनेमा के लेजेंड्स उनके सामने परफॉर्म कर रहे हैं। मैं रणवीर को कह रही थी कि तेरे तो बनता है, मैं कहां से आ गई। मैंने सोचा कि रणवीर सिंह वहां होना समझ में आता है, लेकिन आप सोचिए... मैं क्या महसूस कर रही थी। मैंने सोचा मैं यहां कैसे आ गई मेरे लिए ये अद्भुत था।''
अंजलि आनंद का किरदार
आपको बता दें कि, अंजलि आनंद टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' से लोकप्रियता हासिल की। अब करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से एक्ट्रेस ने डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह की बहन का किरदार निभाया है। फिल्म में एक्ट्रेस गायत्री रंधावा का किरदार निभाती हैं। जो कि, मोटी होने की वजह से अंडर कॉन्फिडेंट हैं और रोज अपने घर वालों के ताने सुनती हैं। उनके इस किरदार को काफी प्यार मिला।












Click it and Unblock the Notifications