आलिया भट्ट की Deepfake वीडियो को रश्मिका मंदाना ने बताया 'डरावना', कहा- 'ये ठीक नहीं है'

Rashmika Mandanna On Deepfake: 'एनिमल' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वह डीपफेक का शिकार हुई थीं। सोशल मीडिया पर एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्किन टाइट पहनी ड्रेस में लड़की लिफ्ट में नजर आई। इस वीडियो को लेकर काफी बवाल हुआ लेकिन रश्मिका के बाद काजोल, कैटरीना कैफ और अब आलिया भट्ट भी डीपफेक का शिकार हुईं।

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब रश्मिका मंदाना ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल का प्रमोशन करने पहुंची रश्मिका ने डीपफेक पर चिंता जाहिर की। एक्ट्रेस से जब इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने डरावना बताया।

Rashmika Mandanna

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने डीपफेक पर कहा, 'पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। हम लोगों ने इसे आम बात मान लिया जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मुझे खुशी है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मेरा सपोर्ट किया है।'

रश्मिका मंदाना ने आगे महिलाओं से अपील की और कहा, 'मैं अब समझ गई हूं कि बोलना कितना जरूरी है। मैं महिलाओं से अपील करना चाहती हूं कि जब ऐसा हो तो वे मदद जरूर लें। या फिर अगर ऐसा किसी और के साथ होता है तो आगे आकर मदद जरूर करें।' रश्मिका का यह बयान तब सामने आया जब आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ।

वहीं रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+