क्या फिर मुख्यमंत्री बनकर वाहवाही लूटेंगे अनिल कपूर? 'नायक 2' पर एनिमल एक्टर ने ऐसे लगाया ठप्पा

Anil Kapoor Nayak 2: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बाप के किरदार में अनिल कपूर ने तबाही ही मचा दी। एक्टर ने गजब की एक्टिंग कर हमेशा की तरह एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। बाप बेटे की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। एनिमल में एक्टिंग से वाहवाही लूट रहे अनिल कपूर इन दिनों किसी और वजह से भी सुर्खियों में है। एक्टर ने बातों ही बातों में फैंस को एक धमाकेदार हिंट दिया है और ये हिंट उनकी फिल्म नायक 2 से जुड़ा है।

एनिमल की सक्सेस एन्जॉय कर रहे अनिल कपूर ने हाल ही में एक पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया। इसमें वे और एनिमल में विलेन बनकर लोगों का दिल जीतने वाले बॉबी देओल नजर आ रहे थे। बॉबी देओल शर्टलेस दिख रहे थे। इतने में कमेंट सेक्शन में फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। फैंस ने कहा कि नायक 2 बना दो सर दोनों बहुत कमाल दिख रहे हो। इस कमेंट के तुरंत बाद अनिल कपूर ने रिप्लाई देते हुए कहा कि जल्दी बन रही है। बस फिर क्या था, फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई।

Animal actor Anil Kapoor

लोग कयास लगाने लगे कि एनिमल के बाद अब अनिल कपूर जल्द ही नायक 2 में नजर आएंगे। फैंस एक्टर को दोबारा मंत्री बना देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। नायक फिल्म की बात की जाए तो ये फिल्म अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी और परेश रवल की फिल्म है, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी।

नायक में एक्टर ने न्यूज रिपोर्टर का किरदार निभाया था। इसमें उन्हें एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। फिल्म में ड्रामा से लेकर क्राइम तक सभी चीजें बड़े ही बैलेंस के साथ दिखाई गई हैं। फिल्म को उस वक्त इतनी तारीफ मिली कि आज नायक 2 को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+