Anil Kapoor की मां निर्मल कपूर का हुआ निधन, घर पर पहुंच रहे सेलेब्स, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
Anil Kapoor Mother Nirmal Kapoor Death: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि अनिल कपूर की मां का निधन हो गया है। एक्टर की मां यानी निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर ने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की मां पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रही थीं। ऐसे में गत 2 मई 2025 को निर्मल कपूर का निधन हो गया है। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं। सभी लोग निर्मल कपूर को श्रदांजलि देने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं।

90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म मेकर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि सितंबर 2024 में कपूर फैमिली ने उनका 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
अनिल कपूर के घर पर रखा है मां का पार्थिव शरीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर की मां पिछले एक हफ्ते से काफी बीमार चल रही थीं। ऐसे में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। खबर है कि निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर अनिल कपूर के बंगले में आखिरी दर्शन के लिए रखा गया है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग उनके आखिरी दर्शन के लिए अनिल कपूर के घर पहुच रहे हैं।
अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं सेलेब्स
-रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। निर्मल कपूर की मौत की खबर मिलते ही उनकी प्यारी पोती सोनम कपूर भी अपने पापा के घर पहुंच चुकी हैं। इस मौके पर सोनम कपूर काफी इमोशनल नजर आईं। अनन्या पांडे अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के साथ अनिल कपूर के घर पहुंची थीं। वहीं अनन्या पांडे फूट फूकर रोती भी नजर आईं।
-बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर भी अनिल कपूर की मां के निधन की खबर सुनते ही उनके घर पहुंचे थे। रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, वेदांग रैना, शिखर पहाड़िया, करण जौहर भी शोक व्यक्त करने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचे थे।
कब होगा निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार आज यानी 3 मई 2025 (शनिवार) को सुबह 11:30 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। आपको बता दें कि निर्मल कपूर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं।
-पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहने से लेकर बॉलीवुड में सफल करियर बनाने तक का सुरिंदर कपूर का सफर उनके दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। अपनी पत्नी निर्मल कपूर के साथ मिलकर उन्होंने एक ऐसे परिवार का पालन-पोषण किया जिसने आगे चलकर फिल्म उद्योग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications