अनिल कपूर ने कहा था कंगना रनौत से शादी करने के लिए वो अपनी पत्‍नी को भी छोड़ सकते हैं!

अनिल कपूर ने कहा था कंगना रनौत से शादी करने के लिए वो अपनी पत्‍नी को भी छोड़ सकते हैं!

मुंबई, 22 दिसंबर। बॉलीवुड के मिस्‍टर इंडिया 64 की उम्र भी यंग नजर आते हैं। इन दिनों मीडिया पर एक मैसेज सर्कुलेट होने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी 38 साल पुरानी शादी को खत्म कर अभिनेत्री कंगना रनौत से शादी करने वाले हैं। इसके लिए अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर को तलाक देने के लिए तैयार हैं। कई मीडिया चैनलों ने भी ये भी ये न्‍यूज फ्लैश की कि अनिल कपूर कंगना रनौत से शादी करने के लिए अपनी पत्नी सुनीता कपूर को तलाक दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस खबर की सच्‍चाई क्‍या है?

जानें इस बात की सच्‍चाई

जानें इस बात की सच्‍चाई

हालांकि ऐसा नहीं है कि है कि ये कोरी अफवाह है लेकिन वर्तमान समय में जो खबरें आ रही है वो सच्चाई मीडिया की अटकलों से बहुत दूर है। दरअसल, करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो हमेशा चर्चा में रहता है सेलिब्रेटीज के द्वारा दिए गए बयानों के कारण अक्सर विवाद पैदा होता है। ऐसे ही एक एपिसोड में, अभिनेता अनिल कपूर, संजय दत्त और कंगना रनौत एक एपिसोड में पहुंचे थे। जिसमें अनिल कपूर ने ऐसा कुछ बयान दिया था।

 कंगना से शादी करने के लिए वो अपनी पत्‍नी को भी छोड़ सकते हैं

कंगना से शादी करने के लिए वो अपनी पत्‍नी को भी छोड़ सकते हैं

12 दिसंबर, 2010 को प्रसारित कॉफी विद करण -3 के विशेष एपिसोड में, अभिनेता अनिल कपूर, संजय दत्त और कंगना रनौत ने अतिथि बन कर पहुंचे थे। रैपिड-फायर के दौरान करण ने अनिल कपूर से पूछा था कि वो एक महिला जिसके लिए वह अपनी पत्नी को छोड़ देंगे इस पर अनिल ने मजाक में कंगना की तरफ इशारा किया और उनका नाम लिया था।

अनिल से 30 साल छोटी हैं कंगना रनौत

अनिल से 30 साल छोटी हैं कंगना रनौत

जिसको सुनकर करण सदमे में आ गए थे और करण ने मजाक में कंगना को सलाह दी थी कि मुझे लगता है कि आपको चिंता करनी चाहिए। कंगना रनौत और अनिल कपूर के बीच उम्र के फासले की जाए तो कंगना की उम्र 34 साल है वहीं अनिल कपूर 64 के हो चुके हैं। यानी दोनों की उम्र में 30 साल का फासला है।

संजय दत्त के लिए अनिल ने बोल दी थी ये बात

संजय दत्त के लिए अनिल ने बोल दी थी ये बात

करण ने इस एपिसोड में अनिल कपूर से संजय दत्‍त को लेकर भी सवाल किया था कि संजय दत्त के पास ऐसा क्या है जो उनके पास नहीं है? तो अनिल कपूर ने तुरंत जवाब दिया था कोर्ट केस।" जिस पर संजय दत्‍त अचंभित होकर सभी को देखने लगे थे और बाद में मुस्‍कुराते नजर आए थे।

अनिल कपूर और सुनीता की लव स्‍टोरी

अनिल कपूर और सुनीता की लव स्‍टोरी

गौरतलब है अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को चार दशक से अधिक समय हो चुका है। दोनों बॉलीवुड के बेहतरीन जोड़ों में शुमार हैं। अनिल कपूर को सुनीता ने एक प्रैंक कॉल पर बरगलाया था। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक साक्षात्कार के दौरान अनिल कपूर ने खुलासा किया था कि सुनीता के पहली बार बोलने पर उन्हें उनकी आवाज से प्यार हो गया। जब सुनीता कपूर एक स्थापित मॉडल थीं और उनके पिता बैंकर थे। अनिल कपूर उस समय बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने से पहले 11 साल तक डेट किया।

tजानें क्‍या करती हैं सुनीता कपूर

tजानें क्‍या करती हैं सुनीता कपूर

सुनीता कपूर एक सफल कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। दोनों के तीन बच्‍चे सोनम कपूर और रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर। सोनम और हर्षवर्धन ने पिता के नक्‍शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग को अपना करियर चुना वहीं दूसरी बेटी रिया फिल्म निर्माता हैं।

मौलाना पति संग खूबसूरत सफर पर निकली हैं सान खान, फैंस कर रहे तारीफ, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+