अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला

Anil Kapoor: बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अनिल कपूर ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस मुकदमे में विभिन्न संस्थाओं को बिना उनकी सहमति के उनके नाम, आवाज, छवियों, उपनामों आदि का उपयोग करने से रोकने की मांग की गई है, जिसमें एआई सहित तकनीक के उपयोग के माध्यम से उनका दुरुपयोग भी शामिल है।

अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अभिनेता अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है। इसमें उन्होंने बड़े पैमाने पर लोगों और सोशल मीडिया चैनलों, वेबसाइटों, मोबाइल ऐप पर उनके नाम, आवाज, हस्ताक्षर, छवि या किसी अन्य विशेषता का उपयोग करने के खिलाफ उनके प्रचार/व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए एक स्थायी रोक की मांग की है।

Anil Kapoor

थोड़ी देर में होगी मामले की सुनवाई
इस मामले को लेकर एक्टर अनिल कपूर मीडिया से बात करते नजर आए हैं। उनहोंने कहा है कि उन्हें यकीन है कि इस मामले का फैसला उनके पक्ष में ही आएगा। आपको बता दें कि जस्टिस प्रतिभा एम सिंह की बेंच थोड़ी ही देर में इस मामले की सुनवाई करेगी।

अनिल कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि अनिल कपूर जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल के साथ फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में दिखाई देंगे। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें अनिल कपूर की एक झलक देखने को मिली थी। इस फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+