The Kapil Sharma Show: अनिल कपूर ने अक्षय कुमार पर कसा तंज, बोले- 'वो तो शो में आने का लेते हैं पैसा, और मैं..
कपिल शर्मा शो के आखिरी एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया। जिसमें अनिल कपूर अक्षय कुमार पर पैसों को लेकर तंज कसते हुए नजर आए।
Anil Kapoor Claims Akshay Kumar: कॉमेडियन कपिल शर्मा का द कपिल शर्मा शो कई सालों से फैंस को हंसाता रहा है। लेकिन अब जल्द ही इसका अंत होने वाला है। इस हफ्ते शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। जिसमें अनिल कपूर ने अभिनेता अक्षय कुमार पर पैसों को लेकर तंज कसा।
अनिल कपूर ने अक्षय कुमार पर कसा तंज
शो के इस लास्ट एपिसोड में अनिल कपूर अपनी वेब सीरीज द नाइट मैनेजर की पूरी स्टार कास्ट शोभिता धूलीपाना, आदित्य रॉय कपूर और तिलोत्मा शोम के साथ पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा ने उनसे कई सवाल-जवाब किए। इस बीच एक सवाल पर अनिल कपूर ने अक्षय कुमार पर ऐसा कमेंट कर डाला जिसे सुनकर खुद कपिल शर्मा भी हैरान रह गए।

पैसों को लेकर मारा ताना
प्रोमो में कपिल शर्मा अनिल शर्मा से कहते हैं कि, पिछली बार फिल्म जुग जीयो को प्रमोट करने आए थे तब भी द कपिल शर्मा शो का आखिरी एपिसोड था और आज भी लास्ट एपिसोड है। आप जब भी आए हैं हमेशा आखिरी एपिसोड पर ही क्यों आते हैं। आप फिलाने के शौकीन हैं या आपको दूसरों का काम बंद कराने में मजा आता है'। ये सुनकर पूरी अनिल कपूर की हंसी छुट जाती है और वह इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाते।
रिलीज हुआ द कपिल शर्मा शो के आखिरी एपिसोड का प्रोमो
अनिल कपूर कपिल शर्मा के इस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि, अक्षय साहब शुरू करवाते हैं राइट, वो पैसे लेते हैं मैं फ्री में करवाता हूं। ये सुनकर कपिल शर्मा खुद को रोक नहीं पाते और वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस दौरान सितारों ने अक्षय कुमार की मिमिक्री भी की। फिलहाल यह प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। द कपिल शर्मा शो के खत्म होने के बाद इसकी जगह 'इंडियाज गॉट टैलेंट' टेलीकास्ट होगा।












Click it and Unblock the Notifications