अनन्या पांडे ने तोड़ी बोल्डनेस की हदें, ब्लैक बिकिनी में फोटो पर सोहेल खान की पत्नी ने किया ये कमेंट

मुंबई, 18 सितंबर: फिल्म एक्ट्रेस अनन्या पांडे कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। फिल्मों के साथ-साथ अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। अनन्या पांडे मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जहां से हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अनन्या इन तस्वीरों में काफी ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं, जिसके चलते उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

ब्लैक बिकिनी में नजर आईं अनन्या

ब्लैक बिकिनी में नजर आईं अनन्या

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें अनन्या ब्लैक बिकिनी पहने हुए हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा है- Hot Mess. अनन्या ने मालदीव्स से इस तस्वीर को पोस्ट किया है। जिसमें अनन्या काफी हॉट दिख रही हैं। अनन्या का ये लुक उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीर पर लाखों लाइक आ चुके हैं।

सोहेल खान की पत्नी ने किया कमेंट

सोहेल खान की पत्नी ने किया कमेंट

अनन्या की इस तस्वीर पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। सोहेल खान की पत्नी सीमा ने इस पर कमेंट करते हुए अनरियल लिखा है। वहीं कनिका कपूर, महीप कपूर, नीलम कोठारी और अलाना पांडे ने अनन्या के फोटो पर कमेंट किया है। यह पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे ने अपनी बिकिनी में तस्वीरों से लोगों का इतना ध्यान खींचा है। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने मालदीव से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुई थीं।

कई फिल्में हैं अनन्या के पास

कई फिल्में हैं अनन्या के पास

अनन्या पांडे ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के सात आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भी उनके काम को काफी पसंद किया गया था। अनन्या पांडे आखिरी बार ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'खाली पीली' में भी नजर आई थीं। इस समय अनन्या फिल्म 'लाइगर' में काम कर रही हैं। जिसमें उनके साथ साउथ के स्टार एक्टर विजय देवरकोंडा नजर आएंगे। इसके अलावा 'खो गए हम कहां' नाम की एक फिल्म में भी अनन्या नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+