आदित्य रॉय कपूर के साथ डिनर डेट पर निकलीं अनन्या पांडे, कैमरा देखकर ब्लश करने लगीं एक्ट्रेस

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपने लव अफेयर की वजह से काफी चर्चा में हैं। अब दोनों की डिनर डेट का एक वीडियो सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

Ananya Pandey

Ananya Pandey And Aditya Roy Kapur: पिछले काफी समय से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को कई बार एकसाथ पार्टी में एकसाथ स्पॉट किया गया। तभी से दोनों रिलेशनशिप की अफवाहों की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच बीती रात को भी आदित्य और अनन्या को एक बार फिर एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।

डिनर डेट पर स्पॉट हुए आदित्य-अनन्या
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को अब तक कई बार पब्लिकली साथ में स्पॉट किया गया। इस बीच एक बार फिर यह कपल चर्चा में आ गया। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर और अन्नया पांडे का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से डिनर करके बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया।

मीडिया से बचने नजर आया कपल
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पैपराजी के सामने एकसाथ पोज नहीं देते हैं। बल्कि पैपर्स को देख दोनों अलग हो गए। पहले रेस्टोरेंट से अन्नया पांडे बाहर निकलीं और उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान एक्ट्रेस काफी जल्दबाजी में नजर आईं। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर ने पैप्स को पोज दिए और वह कार में बैठकर रवाना हो गए।

वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर दोनों की डिनर डेट की वीडियो देख फैंस ने शादी के कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बॉलीवुड की अगली बड़ी वेडिंग होने वाली है"। वहीं एक ने लिखा, 'तुम लोग शादी कब करोगे? दोनों एकसाथ काफी क्यूट लगते हैं।'

रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
हाल ही में रणबीर कपूर ने एक चैट शो में आदित्य और अनन्या के रिश्ते को लेकर बड़ा हिंट दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'मुझे पता है कि आदित्य 'ए' लेटर से शुरू होने वाली लड़की को पसंद करता है'। एक्टर ने इस तरह इशारों-इशारों में ही आदित्य और अन्नया पांडे के रिश्ते पर मुहर लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+