अनन्या पांडे ने बॉडीकॉन ड्रेस में किया फ्लॉन्ट, फैशन के चक्कर में हो गई ट्रोल, फैंस बोले-'सर्जरी करा ली'

Ananya Pandey Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से उनका नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बीच अब वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई।

हाल ही में अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिससे उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा। जिसमें वह ग्रे कलर की बॉडीफीट ड्रेस में नजर आ रही हैं। मिरर के आगे सेल्फी लेते हुए एक्ट्रेस अपना बॉडीकॉन ड्रेस में अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं।

Ananya Pandey

अनन्या पांडे ने इस लुक को कंप्लीट करते हुए सटल मेकअप लिया है। फोटो देख ऐसा लग रहा है कि वह किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गर्ल्स नाइट।' हालांकि कुछ फैंस को अनन्या पांडे का ये लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं और एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अनन्या पांडे की तस्वीर पर लगातार फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इतनी खूबसूरत होने का क्या फायदा, अगर बॉडी शो ऑफ करनी पड़ रही है।' वहीं कुछ फैंस ने ये अंदाजा लगाया था कि एक्ट्रेस ने सर्जरी कराई है। एक ने लिखा, 'अनन्या हमेशा अपने लुक को लेकर असुरक्षित रही हैं और उन्हें ऐसे देखना दुखद था।' वहीं एक ने लिखा, 'शायद एक्ट्रेस ने बट पैड पहने हुए थे।'

अनन्या पांडे को पिछले महीने को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। जहां उन्होंने अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी। वहीं बारात के दौरान दिल खोलकर डांस करने से अभिनेत्री ने सुर्खियां बटोरीं। बारात में वह रणवीर सिंह, हार्दिक पंड्या और अर्जुन कपूर के साथ मस्ती करती नजर आईं। साथ ही शादी में अपने लुक से भी उन्होंने सबका ध्यान खींचा था।

अनन्या पांडे की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो आदित्य रॉय कपूर संग हुए ब्रेकअप के बाद वह आगे मूव ऑन कर रही हैं। लगभग 2 साल तक एक्टर को डेट करने के बाद अब अनन्या पांडे का नाम हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी की शादी के बाद दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे हैं। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अब तक इस पर कोई बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+