क्या शुभमन गिल को डेट कर रही हैं अनन्या पांडे? सामने आई वायरल फोटो की सच्चाई
Shubman Gill and Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय अपनी अपकमिंग वेब सीरीज कॉल मी बे को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोगों को उनकी इस सीरीज का ट्रेलर काफी पसंद आया है। हालांकि अनन्या का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा है।
अनन्या पांडे और शुभमन गिल की फोटो
इसी बीच अनन्या पांडे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में अनन्या पांडे भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ नजर आ रही हैं। अनन्या ने खुद अपेन एक्स हैंडल पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने तरह तरह की बातें करना शुरू कर दिया था।

बीट्स ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई जोड़ी
आपको बता दें कि अनन्या क्रिकेटर शुभमन गिल को डेटिंग नहीं कर रही हैं बल्कि उनके साथ बीट्स ब्रांड के विज्ञापन में नजर आ रही हैं। बीट्स ने हाल ही में भारत में बीट्स सोलो बड्स, बीट्स सोलो 4 और बीट्स पिल की घोषणा की है। लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, बीट्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अपना पहला कैंपेन जारी किया है।
म्यूजिक को लेकर अनन्या ने कही ऐसी बात
शुभमन गिल और अनन्या पांडे की जोड़ूी ब्रांड के मौजूदा और आगामी मार्केटिंग कैंपेनिंग का चेहरा बनने के लिए तैयार है, जो ब्रांड के उत्पाद लाइनअप को उजागर करते हैं। इस ब्रांड की कैंपेनिंग का हिस्सा बनने के बाद अनन्या पांडे ने कहा है- म्यूजिक मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है, चाहे मैं वर्कआउट कर रही हूं, शूटिंग में जाने के लिए तैयार हो रही हूं या बस आराम कर रही हूं। मैं बचपन से ही बीट्स का इस्तेमाल करती हूं। मैं बीट्स की विरासत और भारत में उनकी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन को लेकर शुभमन गिल का बड़ा बयान
वहीं भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने कहा है- मैं बीट्स परिवार का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। बीट्स एक ऐसा ब्रांड है जो प्रदर्शन के प्रति मेरी तरह ही प्रतिबद्धता और समर्पण रखता है। मैं आगे भी बीट्स के साथ काम करना चाहूंगा।
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की डेटिंग
जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम अब तक कई हसीनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है। पहले शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से जोड़ा गया था। हालांकि सारा ने इस बात को सिरे से इनकार कर दिया था। उसके बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के शुभमन गिल की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं।
रिद्धिमा पंडित के साथ शुभमन गिल का रिश्ता
क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं। वहीं कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ भी शुभमन गिल का नाम जुड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications