'उसने सिर्फ इसलिए छोड़ा है ताकि....' अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का हुआ ब्रेकअप? शेयर किया पोस्ट

Ananya Panday Cryptic Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ समय से उनका नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन लगता है कि अब इस रिश्ते को किसी की नजर लग चुकी है।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को कई बार एकसाथ इवेंट्स और पार्टी में साथ देखा गया है। जिसके बाद कई बार ऐसी अफवाह उड़ी है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अनन्या और आदित्य ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की। अब इस बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा किया है जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगीं।

Ananya Panday

अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'अगर वो आपके लिए होगा तो आपके पास जरूर वापस आएगा। उसने सिर्फ इसलिए छोड़ा है ताकि आपको सबक सिखा सके, जो आप सिर्फ खुद सीख सकते हैं। अगर वो सच में आपके लिए बना है तो वो लौट कर आएगा।'

अनन्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, 'तब भी जब आप उसे खुद से दूर धकेल रहे हो, तब भी जब आप डिनायल में हो, तब भी जब आप अज़्यूम कर रहे ही कि कुछ इतना खूबसूरत आपका नहीं हो सकता। क्योंकि अगर ये आपका है, कभी भी आपका हिस्सा नहीं रहा है। ये कभी भी आपकी आत्मा से नहीं जुड़ा हुआ था।' एक्ट्रेस का ये पोस्ट फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस ऐसा कह रहे हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं।

अनन्या पांडे का ये पोस्ट देखकर फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ यही चर्चा हो रही है कि आदित्य और अनन्या का ब्रेकअप हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या और आदित्य पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कभी मीडिया के सामने इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। खैर एक्ट्रेस के इस पोस्ट के पीछे असल वजह क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+