क्या आप भी सोच रहे हो अनंत-राधिका की शादी में क्यों नहीं आए विराट-अनुष्का? चौंकाने वाली है वजह
Virat and Anushka: अंबानी परिवार में हुई आलीशान शादी में हाल ही में सितारों का जमावड़ा लगा रहा। एक से बढ़कर एक सितारे इस फंक्शन में पहुंचे। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के भी तमाम सितारों ने यहां शिरकत ली। फैंस के फेवरेट तमाम सितारे यहां पहुंचे थे। मगर फैंस ने एक पावर कपल को पूरी शादी में बहुत मिस किया। ये कपल थे विराट और अनुष्का।
आखिर क्यों शादी में नहीं पहुंचे विराट-अनुष्का?
अंबानी परिवार के फंक्शन में एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे मगर फैंस ने यहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को काफी मिस किया। दोनों ही अनंत-राधिका की शादी में नजर नहीं आए। ऐसे में सवालों की झड़ी लग गई कि आखिर क्यों इस पावर कपल ने देश की इतनी बड़ी शादी को अटेंड नहीं किया।

सितारे और क्रिकेटर्स पहुंचे मगर...
बताते चलें कि जहां फिल्म इंडस्ट्री से सभी नामी गिनामी सितारे इस शादी में पहुंचे, वहीं क्रिकेट जगत से भी एक से बढ़कर एक क्रिकेटर ने इस शादी में हिस्सा लिया। मगर अनुष्का और विराट अंबानी परिवार के इस फंक्शन के एक भी इवेंट में नहीं पहुंचे।
अनुष्का-विराट ना तो शादी में दिखे और ना ही आशीर्वाद सेरेमनी में। शादी शादी से दूर ये कपल लंदन में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताता नजर आया। वहीं ये पावर कपल भगवान की भक्ति में भी डूबा दिखा।
कैसे कपल ने जीता फैंस का दिल?
अंबानी परिवार की इस शादी के बीच अनुष्का-विराटी की तस्वीरें सामने आईं तो फैंस एक बार फिर इस पावर कपल के फिर से फैंस बन गए। फैंस इन तस्वीरों पर अपने दिल हार बैठे। कई लोगों ने कहा कि इस पावर कपल को किसी तरह की चकाचौंध से कोई मतलब नहीं है।
इंडिया से दूर कपल को हाल ही में भजन-कीर्तन करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें और वीडियोज शेयर किये थे। उन्होंने इस क्लिप में कृष्णन दास को भी टैग किया था। दोनों इसमें मुस्कुराते हुए प्यार से ताली बजाते दिखे थे।
क्यों ये सितारे नहीं हुए शामिल?
वैसे सिर्फ विराट अनुष्का ही नहीं बल्कि कई और भी ऐसे सितारे थे, जो इस फंक्शन से दूर रहे। सोनम कपूर और परिणीति चोपड़ा से लेकर करीना कपूर भी फंक्शन में नजर नहीं आए। अक्षय कुमार भी इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा नहीं बन सके और इसकी वजह उनकी सेहत का खराब होना था।












Click it and Unblock the Notifications