41 साल पहले ज्योतिषी पिता ने अंबानी परिवार के लिए की थी भविष्यवाणी, आज शादी में गमला लेकर पहुंचे जैकी श्रॉफ
Kakubhai Prediction for Dhirubhai: अंबानी परिवार में हो रही आलीशान शादी पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। शादी के साथ साथ अंबानी परिवार के हर एक सदस्य की नेटवर्थ के भी बारे में बातें हो रही हैं। परिवार की शादी में एक से बढ़कर एक सितारे पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड के बादशाह जैकी श्रॉफ हाथ में पौधा लिये यहां पहुंचे। वही जैकी श्रॉफ जिनके ज्योतिष पिता ने एक वक्त पर अंबानी परिवार के लिए भविष्यवाणी की थी।
अंबानी परिवार के पास आज जितना भी पैसा है, इसका श्रेय धीरूभाई अंबानी को जाता है। जिन्होंने अपने अकेले के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई। एक वक्त ऐसा था, जब वो मुंबई की सड़कों पर भेलपूड़ी बेचा करते थे। उस समय जैकी के पिता ने भविष्यवाणी की थी कि वो एक दिन पूरी दुनिया पर राज करेंगे।

फिर आखिरकार एक ऐसा दिन आया, जब साल 1977 में धीरूभाई ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव रखी। फिर आखिरकार एक ऐसा दिन आया, जब साल 1977 में धीरूभाई ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव रखी।
जैकी श्रॉफ ने खुद अपने पिता काकूभाई श्रॉफ द्वारा की भविष्यवाणी का खुलासा राज्यसभा टीवी को दिये एक इंटरव्यू में की। उन्होंने बताया था कि पिता ज्योतिष का काम करते थे और इसी से घर भी चलता था।
#WATCH | Actor Jackie Shroff arrives for Anant Ambani-Radhika Merchant wedding at Jio World Convention Centre in Mumbai pic.twitter.com/2fs9nQAZeJ
— ANI (@ANI) July 12, 2024
एक्टर ने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में पिता भविष्यवाणी कर घर का गुजर बसर करते थे। हालांकि वे दूसरे कामों में भी हाथ आजमा रहे थे। धीरूभाई और उनकी पत्नी कोकिलाबेन अकसर काकूभाई श्रॉफ के पास आते थे।
ऐसे में एक दिन जब जैकी के पिता ने उनको उनके भविष्य के बारे में बताया तो वे जोर-जोर से हंसने लगे। उन्हें एक बार को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। मगर फिर इसके बाद उन्होंने बिजनेस का ऐसा साम्राज्य खड़ा किया कि आज उनके बेटे मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं।
बताते चलें कि अनंत अंबानी और राधिका की शादी में बॉलीवुड के भी एक से बढ़कर एक सितारों ने शिरकत ली है। इस कड़ी में जैकी श्रॉफ भी यहां पहुंचे। मगर इस दौरान उनके हाथ में पौधा चर्चा का केंद्र रहा।












Click it and Unblock the Notifications