अंबानी फैमिली की आलीशान वेडिंग! इंडस्ट्री की वो महंगी शादियां, जिनपर पानी की तरह बहाया गया पैसा
Most Expensive Weddings in Industry: इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ही शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे की शादी का जलसा पिछले कई महीनों से चल रहा है। बी टाउन के मशहूर सेलेब भी इस शादी में पहुंचे हैं। फाइनली आज ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।
अंबानी परिवार की इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया है। शादी तो कई होती हैं मगर इस तरह की महंगी शादी पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इंडस्ट्री में आखिर किस सेलिब्रिटी की आलीशान शादी हुई। आज हम आपको ऐसी ही शादियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें पानी की तरह पैसा बहाया गया।

अंबानी की शादी में कितना खर्चा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी फैमिली में हो रही शादी में 3 हजार करोड़ रुपये का खर्चा आया है। अनंत राधिका की शादी में अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया है। इस शादी में 2500 फूड आइटम्स, रिटर्न गिफ्ट में करोड़ रुपये की घड़ियां, सुरक्षा के लिए एनएसजी के कमांडो जैसे तमाम तरह के तगड़े इंतजाम हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी
जब भी इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों की बात आती है तो इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का नाम जरूर आता है। इस आलीशान शादी में 105 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था। मेहमानों को एक शानदार पैलेस में रुकवाया गया था, जिसमें पांच दिन रुकने का खर्चा 3.2 करोड़ रुपये आया था।
दीपिका-रणवीर की आलीशान शादी
आलीशान शादियों में एक शादी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की भी है। इस शादी में दोनों ने ही मिलकर खर्चा किया था। इस आलीशान शादी में कुल 95 करोड़ रुपये का खर्चा आया था। ये शादी काफी शानदार थी। कपल ने इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया था।
विराट-अनुष्का की शादी ने बटोरी सुर्खियां
अनुष्का और विराट कोहली की शादी काफी भव्य थी। इस शादी के कुल खर्चे की बात करें तो इसमें 90 करोड़ रुपये का खर्च आया था। अनुष्का के लहंगे की तो खूब चर्चा हुई थी।
अभिषेक-ऐश्वर्या की रॉयल शादी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी की बात करें तो दोनों की शादी भी काफी रॉयल रही थी। कपल की शादी में कुल 40 करोड़ रुपये का खर्चा आया था। इस शादी को भी इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में गिना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications