लक्जरी क्रूज के बाद इटली के शहर में हुआ धुंआधार प्री-वेडिंग बैश, राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी की दमदार पार्टी
Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगतेर राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस प्री-वेडिंग बैश में हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। लक्जरी क्रूज के बाद सभी मेहमानों ने इटली के पोर्टोफिनो के खूबसूरत इटेलियन फिशिंग विलेज में पार्टी का मजा लिया। कान्स से रवाना हुए क्रूज शिप पर कई भव्य कार्यक्रमों के बाद, अंबानी परिवार का जश्न गत 1 जून 2024 को एक भव्य ऑन लैंड पोर्टोफिनो दिवस पर समाप्त हुआ।
इटली के शहर में हुआ धुंआधार प्री-वेडिंग बैश
इंडिया टुडे ने पोर्टोफिनो की एक्सक्लूसिव तस्वीरें शेयर की हैं, जो एक फेमस पर्यटक स्थल है, जहां पर विशेष अवसरों पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हाई-प्रोफाइल मेहमानों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस खास जगह के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सार्वजनिक पहुंच से दूर रखा गया था।

पोर्टोफिनो की सड़कों को फूलों से सजाया गया
पोर्ट को क्रूज जहाज के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया था ताकि मेहमान जहाज से सही तरीके से उतर सकें और ग्रैंड पार्टी में हिस्सा ले सकें। पोर्टोफिनो की सड़कों पर कई तरह के शानदार फूलों से सजावट की गई थी, जिन्होंने शाम को एक रंगीन माहौल तैयार किया था।
म्यूजिकल प्रोग्राम का किया गया आयोजन
इस प्री-वेडिंग बैश में तरह तरह के म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जिन्होंने मेहमानों का दिल जीत लिया है। यह लग्जीरियस क्रूज शिप के लिए अंतिम डेस्टिनेशन था। ऑन लैंड पोर्टोफिनो के साथ ही दूसरे प्री-वेडिंग पार्टी का भी समापन हुआ है। वहीं पोर्टोफिनो के कार्यक्रम के लिए 'इटैलियन समर' ड्रेस कोड रखा गया था और ये पार्टी स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होकर रात 10:30 बजे तक चली थी।
12 जुलाई 2024 को मुंबई में होगी शादी
ये इटैलियन शहर पोर्टोफिनो राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी का अंतिम डेस्टिनेशन था, इसके बाद ही लग्जरी क्रूज यात्रा और ये पूरा समारोह समाप्त हो गया। आपको बता दें किराधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी आगामी 12 जुलाई 2024 को मुंबई में शादी के बंधन में बेध जाएंगे। कपल का वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications