जमीन पर बैठना, या खाना परोसना...अंबानी के फंक्शन में सितारों क्या-क्या करना पड़ा, धरी रह गई लग्जरी लाइफ

Anant Ambani Radhika Merchant: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू हो चुके हैं। 3 मार्च को इसका आखिरी दिन होगा। गुजरात के जामनगर में आय़ोजित प्री-वेडिंग फंक्शन में देश और दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंच चुकी हैं। वहीं इस फंक्शन में शामिल कई बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

ये पहली बार नहीं है जब इस तरह बॉलीवुड सितारों ने अंबानी परिवार के फंक्शन में हिस्सा लिया। बल्कि इससे पहले ईशा अंबानी की शादी से लेकर उनकी कंपनी के उद्धघाटन तक बॉलीवुड इंडस्ट्री शामिल होती है। इससे पहले आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी में भी कुछ सेलेब्स ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी तो वहीं किसी ने खाना तक परोसा था।

anant ambani

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें तमाम बड़े सितारे जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी एकसाथ जमीन पर बैठे हैं वहीं शाहरुख खान उनके पीछे सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, ये तस्वीर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की है। जो कि काफी पुरानी है।

इसके अलावा फंक्शन में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों ने डांस किया था। इसके अलावा सभी ने बारातियों के साथ भी जमकर ठुमके लगाए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े सितारों ने फंक्शन के दौरान बारातियों को खाना परोसा था। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि ये एक सज्जन घोट की रस्म होती है। जिसमें सभी बारातियों यानि लड़के वालों को लड़की वाले एक-एककर खाना परोसते हैं। इसके अलावा कई सितारे अपने हाथ में प्लेट लिए भी नजर आए थे। ईशा अंबानी के फंक्शन की ये तस्वीरें काफी चर्चा में थीं।

वहीं बात करें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की तो इसमें तीनों खान को पहली बार एकसाथ डांस करते हुए देखा गया। सलमान, शाहरुख और आमिर खान ने नाटू-नाटू गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी जो कि फैंस के लिए सपने से कम नहीं था। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एकसाथ डांस करते हुए नजर आए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+