अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के लिए रिहाना ने वसूली मोटी फीस, जानकर चकरा जाएगा दिमाग
Anant-Radhika Pre Wedding: भारत के अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ जल्द शादी होने वाली है। शादी से पहले गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू हो चुके हैं। जिसमें देश-विदेश से तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। वहीं तमाम बॉलीवुड सितारे भी जामनगर पहुंचे चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड सिंगर रिहाना भी लाइव परफॉर्मेंस देंगी। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने तगड़ी फीस चार्ज की है। आइए जानते हैं कि तीन दिन के फंक्शन के लिए रिहाना ने कितनी फीस चार्ज की है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अरबपति मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना ने करीब 8 से 8 मिलियन डॉलर फीस चार्ज की है। वहीं भारते के हिसाब से देखें तो ये रकम करीब 66 से 74 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। करीबी सूत्र ने बताया है कि इतनी बड़ी रकम रिहाना को तीन दिन के परफॉर्मेंस के लिए मिली है।
बता दें कि, रिहाना हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार हैं। जो कि एक इवेंट के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये के आसपास फीस वसूलती हैं। इनकी सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं जामगनर से रिहाना की परफॉर्मेंस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें लाइव परफॉर्मेंस के लिए उन्हें रिहर्सल करते हुए देखा गया।
जामनगर से तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी पहुंच चुके हैं। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के अलावा शाहरुख खान अपने परिवार के साथ पहुंचे। बताया जा रहा है कि, प्री वेडिंग फंक्शन में अरिजीत सिंह, प्रीतम, बी प्राक, दिलजीत दोसांझ की भी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications