Anand Mahindra हुए 'जवान' के फैन, शाहरुख खान को बताया 'नेचुरल रिसोर्स', एक्टर ने कही दिल छूने वाली बात
शाहरुख खान की फिल्म जवान के हर तरफ चर्चे हैं। फैंस से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच आनंद महिंद्रा ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू साझा किया।
Anand Mahindra Reviews Jawan: शाहरुख खान ने फिल्म पठान से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई। अब इसके बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई जिसमें उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उन्हें क्यों बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना डंका बजा रखा है। हर कोई शाहरुख खान की फिल्म जवान पर खूब प्यार लुटा रहा है।
केवल फैंस ही नहीं बल्कि तमाम सेलिब्रिटीज भी शाहरुख खान की फिल्म जवान की जमकर तारीफ कर रहे है। इस बीच अब बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा ने भी शाहरुख खान की फिल्म जवान की जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आखिर उन्हें ये फिल्म कैसी लगी। चलिए जानते हैं कि आनंद महिंद्रा क्या कुछ कहा।

द महिंद्रा ग्रुप के चेयरमेन आनंद महिंद्रा पर भी शाहरुख खान की जवान का खुमार चढ़ गया। उन्होंने ट्वीट कर दुबई इवेंट का एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन पर लिखा, 'सभी देश अपने नेचुरल मिनिरल रिसोर्स की रक्षा करते हैं और उनका खनन करते हैं और आमतौर पर विदेशी मुद्रा कमाने के लिए उन्हें एक्सपोर्ट करते हैं। शायद शाहरुख खान को भारत का नेचुरल रिसोर्स घोषित करने का समय आ गया है।'
हालांकि आनंद के इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन देते हुए उन्हें थैंक्यू कहा। एक्टर ने रिट्वीट कर लिखा, 'बहुत बहुत धन्यवाद बहुत बहुत धन्यवाद। मैं सिनेमा निर्माण के मामले में अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपने छोटे से विनम्र तरीके से प्रयास करता रहता हूं। और आशा है कि एक 'नेचुरल रिसोर्स' के रूप में मैं सीमित नहीं हूँ!!! बिग हग सर।'
बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म जवान का डायरेक्शन साउथ के डायरेक्टर एटली ने किया है। 7 सितंबर को फिल्म जवान ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का कलेक्शन कर नया इतिहास रच दिया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 53 करोड़ की कमाई की। लेकिन तीसरे दिन कमाई में उछाल आया और 74 करोड़ का कारोबार किया। इसकी के साथ 3 दिनों में जवान ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति भी अहम भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications