पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने गाया 'मानिके मगे' का हिंदी वर्जन, Video वायरल
मुंबई, 21 नवंबर। इन दिनों महाराष्ट्र में मंत्री नवाब मलिक और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच लगातार ड्रग्स केस को लेकर जबरदस्त ढंग से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दोनों लोगों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, हद तो तब हो गई जब नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की एक फोटो को शेयर किया, जिसमें वो एक ड्रग पेडलर के साथ नजर आ रही थीं। जिस पर काफी बवाल मचा था लेकिन सियासी गर्मी के बीच एक बार फिर से अमृता फडणवीस काफी चर्चित हो गईं लेकिन इस बार कारण कोई आरोप नहीं बल्कि उनका एक गाना है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

अमृता ने गाया 'मानिके मगे' का हिंदी वर्जन
दरअसल अमृता फडणवीस श्रीलंकाई सिंगर योहानी के गाने 'मानिके मगे हिथे' का हिंदी वर्जन गाया है और उसका वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। इस गाने में उन्होंने रैप भी किया है। उनका ये ये गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा Video
अमृता हर बार की तरह गाने में बहुत सुंदर लग रही है, गाने में अमृता का अंदाज काफी जुदा है और लोगों को पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि ये गाना अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

फिल्मों में भी आवाज दे चुकी हैं अमृता फडणवीस
गौरतलब है कि अमृता फडणवीस के कई गाने इससे पहले रिलीज हो चुके हैं। वो मराठी और हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। पिछले दिनों उन्होंने गायक बी प्राक के साथ बॉडीगार्ड के गाने 'तेरी मेरी प्रेम कहानी' गीत का रीमेक गाया था, जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था। वो प्रकाश झा की सुपरहिट फिल्म 'गंगाजल' में भी गीत गा चुकी हैं।
विरोधियों को देती हैं मुंह तोड़ जवाब
वैसे अमृता एक्सिस बैंक की वाइसस-प्रेजिडेंट - कॉर्पोरेट हेड वेस्ट इंडिया की पोस्ट पर कार्यरत हैं लेकिन उनको गायिकी और शायरी का शौक है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब भी देती हैं। अपने पति की साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली अमृता अक्सर अपनी शायरियों से बीजेपी और उनके पति पर हमला बोलने वालों को जवाब देती हैं। उन्होंन नवाब मलिक को भी मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications