12 साल छोटे सैफ अली खान के प्यार में पागल थीं अमृता सिंह, परिवार से छुपके की थी शादी, हुआ तलाक और फिर...
Saif Ali Khan and Amrita Singh: बॉलीवुड के नवाब यानी एक्टर सैफ अली खान अपनी प्रोफेशनल औप पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह का अफेयर और शादी भी अपने आप में एक फिल्मी कहानी की तरह ही है। आपको बता दें कि सैफ अली खान ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से प्यार किया था और फिर शादी भी कर ली थी। फिलहाल दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों के दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। जानकारी के अनुसार 80 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अमृता सिंह ने उस समय के स्ट्रगलर एक्टर सैफ अली खान से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। आइए आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी और तलाक के बारे में।
सैफ अली खान और अमृता सिंह एक समय पर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। दोनों ने उम्र की बेड़ियों को तोड़कर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन जब साथ रहने की बारी आई, तो रिश्तों में कड़वाहट नजर आने लगी थी और आखिरकार दोनों अलग हो गए थे। अमृता सिंह से अलग होने के काफी समय बाद अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी कर ली है और दोनों के दो बेटे, तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी
जब सैफ अली खान और अमृता सिंह एक साथ सिमी गरेवाल के चैट शो में पहुंचे थे, तब सैफ ने डीटेल में अपनी लेडीलव अमृता से पहली मुलाकात और कैसे प्यार हुआ का किस्सा सुनाया था। आपको बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह पहली बार राहुल रवैल की उस फिल्म के दौरान मिले थे जिससे सैफ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे थे। राहुल ने अमृता को सैफ के साथ एक फोटोशूट करने के लिए कहा था। फोटोशूट के दौरान सैफ ने बिना हिचकिचाते हुए अमृता के कंधे पर अपना हाथ रख दिया था, तभी अमृता ने अच्छी तरह से सैफ को पहली बार निहारा था।
फोटोशूट के दौरान शुरू हुआ था प्यार
चैट शो में ही अमृता सिंह ने कहा था कि फोटोशूट के दौरान पहली ही नजर में उन्हें सैफ अली खान पसंद आ गए थे। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को इस बारे में कुछ नहीं कहा था। ऐसा इसलिए, क्योंकि अमृता सिंह उस वक्त की टॉप एक्ट्रेस थीं और सैफ अली खान फिल्मों में एंट्री करने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। फोटोशूट खत्म होने के बाद सैफ अली खान एक्ट्रेस अमृता सिंह के दीवाने हो गए थे।
डिनर डेट पर अमृता के घर गए थे सैफ अली खान
एक दिन सैफ अली खान ने हिम्मत करके अमृता सिंह को कॉल किया था। सैफ अली खान ने अमृता सिंह को कॉल किया और उनसे डिनर डेट के लिए पूछा था। अमृता सिंह ने उस समय सैफ अली खान से कहा था- मैं रात के खाने के लिए बाहर नहीं जाती हूं। लेकिन आप चाहें तो रात के खाने के लिए मेरे घर आ सकते हैं। अमृता के एक कहने पर सैफ एक्साइटमेंट के साथ उसी रात अमृता सिंह के घर पहुंच गए थे।
अमृता को किया था किस और दो दिन तक उनके घर में थे
जब सैफ अली खान अपनी लेडीलव अमृता सिंह के घर पहुंचे थे तो वह उनका बिना मेकअप वाला कैजुएल लुक देखकर हैरान हो गए थे। अमृता सिंह के घर पर डिनर करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ पूरी रात बात की थी। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे में खो गए और इस दौरान दोनों के बीच पहली बार लिपलॉक किस भी हो गया था। आखिरकार सैफ अली खान ने अमृता सिंह से अपने दिल का हाल बयां किया था। एक-दूसरे को प्रपोज करने के बाद सैफ अली खान दो दिनों तक अमृता सिंह के घर पर रहे थे।
अमृता सिंह से 12 साल छोटे हैं सैफ अली खान
इन दो दिनों में अमृता सिंह एक्टर सैफ अली खान के प्यार में पागल हो गई थीं। सैफ अली खान और अमृता सिंह दोनों अलग-अलग पर्सनैलिटीज थे। एक तरफ अमृता सिंह बॉलीवुड की सुपरस्टार थीं, तो वहीं सैफ अली खान अपनी पहचान बनाने के लिए खूब मेहनत कर रहे थे। 33 साल की अमृता सिंह 21 साल के सैफ अली खान से शादी करने के लिए तैयार थीं लेकिन सैफ अली खान शादी के अलावा अपना करियर भी देख रहे थे। उम्र में फासला होने के साथ साथ दोनों के करियर में भी कई समस्याएं थीं।
सैफ के पैरेंट्स को नहीं मंजूर था ये रिश्ता
कुछ समय बीतने के बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह ने तय कर लिया था कि वह अब एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था। आपको बता दें कि सैफ अली खान के परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। सैफ के पेरेंट्स चाहते थे कि इस उम्र में वह सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दें, लेकिन सैफ ने किसी की नहीं सुनी।
परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
वहीं अमृता सिंह के परिवार वाले भी इस रिश्ते से नाखुश थे। हालांकि सैफ और अमृता ने साल 1991 में एक इंटीमेट सेरेमनी में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। इस शादी के लिए अमृता सिंह ने अपना धर्म भी बदल लिया था। गुपचुप शादी की वजह से अमृता सिंह और सैफ अली खान की कोई वेडिंग फोटो उपलब्ध नहीं है।
शादी के 13 साल बाद लिया था तलाक
दोनों ने शादी तो कर ली थी लेकिन इसके बाद ही दोनों के बीच तकरार शुरब हो गई थी। धीरे-धीरे सैफ और अमृता का रिश्ता बिखरने लगा था। ऐसे में शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों ने ये कभी नहीं बताया कि तलाक लेने की असली वजह क्या था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि अमृता सिंह और सैफ अली खान के बीच में एक्टर की नई गर्लफ्रेंड इटालियन डांसर व मॉडल रोजा कैटालानो की एंट्री हो चुकी थी। हालांकि साल 2005 में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।
एलिमनी के तौर पर अमृता सिंह को दिए थे 5 करोड़ रुपए
सैफ अली खान के उस इंटरव्यू के मुताबिक शादी के कुछ सालों बाद अमृता सिंह का बर्ताव सैफ और उनकी फैमिली के साथ बिल्कुल सही नहीं था। इसी वजह से दोनों के बीच खटास होने लगी थी और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। आपको बता दें कि सैफ अली खान ने तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर अमृता सिंह को 5 करोड़ रुपये दिए थे। साथ ही उन्होंने अपने बेटे इब्राहिम के 18 साल होने तक हर महीने अमृता को 1 लाख रुपये का भुगतान भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications