सैफ अली खान से तलाक पर अमृता सिंह का छलका था दर्द, बताया क्यों साधी थी चुप्पी, कहा- 'मुझे इससे बाहर आना...'

Amrita Singh On Divorce: अमृता सिंह और सैफ अली खान एक वक्त पर बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक थे। 12 साल का फर्क होने के बावजूद भी दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश थे। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं और साल 2004 में फिर दोनों ने अलग हो गए।

तलाक के बाद सैफ अली खान ने जहां करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली तो वहीं अमृता सिंह ने अपनी जिंदगी बच्चों को दे दी। वह सिंगल मदर होकर बच्चों का ख्याल रख रही हैं। सालों बाद अमृता ने एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान संग हुए तलाक पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने इस पर चुप्पी साधी हुई थी।

Amrita Singh

पूजा बत्रा से खास बातचीत के दौरान अमृता ने बताया था कि उन्होंने लंबे समय तक क्यों तलाक की खबरों पर चुप्पी साधी हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरा पर्सनल इमोशन था और मैं नहीं चाहती थी कि इसे किसी के साथ भी शेयर करूं। उस समय मेरे लिए यही रास्ता था क्योंकि मुझे अपने बच्चों के साथ-साथ खुद से भी डील करना था।'

अमृता सिंह ने आगे कहा कि, 'मुझे इन सब चीजों से बहुत जल्दी बाहर आना था क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे ऐसे बड़ें हो कि उन्हें लगे लूजर पेरेंट्स के साथ छोड़ दिया गया है। मै अकेले कमरे में रो सकती थी लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि इसका असर मेरे बच्चों पर पड़े।' बता दें कि, अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे इब्राहिम और सारा अली खान हैं।

बता दें कि, सैफ अली खान और अमृता सिंह की साल 1991 में शादी हुई थी। लेकिन साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। जिसके बाद अमृता ने अकेले अपने दोनों बच्चों की परवरिश की। अमृता से अलग होने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर को डेट करना शुरू किया और फिर साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। कपल के दो बेटे हैं जिनका नाम तैमूर और जेह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+