Malaika Arora ने उर्फी जावेद की स्टाइल को किया कॉपी, एक्ट्रेस को कटे-फटे कपड़े में देख फैंस हैरान

देर रात मलाइका अरोड़ा बहन अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन, यूजर्स उनके आउटफिट के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Malaika Arora Troll: 31 जनवरी को अमृता अरोड़ा का 45वां जन्मदिन था। एक्ट्रेस के लिए उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने अपने घर में खास पार्टी रखी थी। जिसमें अमृता की बहन मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची। इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पार्टी में सभी एक्ट्रेस अपने बेहतरीन आउटफिट में कहर ढा रही थीं। लेकिन, सबसे ज्यादा जिसके आउटफिट पर फैंस की नजर अटकी वो थी मलाइका अरोड़ा। जिसकी वजह से वह लगातार ट्रोल हो रही हैं।

अमृता अरोड़ा के बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका

अमृता अरोड़ा के बर्थडे पार्टी में पहुंची मलाइका

अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा अपने ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। हालांकि एक्ट्रेस अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन, उनके फैंस को ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। यहां तक कि, यूजर्स ने उनको फोटो की तुलना उर्फी जावेद से कर दी। क्योंकि कुछ दिन पहले ही उर्फी ने कुछ इसी तरह की ड्रेस पहनी थीं।

उर्फी जावेद का स्टाइल किया कॉपी

उर्फी जावेद का स्टाइल किया कॉपी

अब मलाइका ने बिल्कुल उर्फी की तरह ड्रेस कैरी की हुई है। ऐसे में फैंस उन्हें कॉपी कैट कह रहे हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा और उर्फी जावेद के आउटफिट में काफी फर्क है। उर्फी जावेद ने इस आउटफिट को खुद डिजाइन किया था। उन्होंने ने इस ड्रेस में बहुत काट-छांट की थी। हालांकि उर्फी का ये लुक देख फैंस कंफ्यूज हो गए थे।

सोशल मीडिया पर मलाइका हुईं ट्रोल

वहीं मलाइका अरोड़ा की बात करें तो उन्होंने बहन के बर्थडे के लिए ब्लैक रिलीविंग टॉप के साथ शीर डिटेल्स और बेज पैंट पहना है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें दूसरी उर्फी कह रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कह रहे हैं कि, मलाइका अरोड़ा की ड्रेस उर्फी ने डिजाइन की है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा का ये लुक फैंस को रास नहीं आया। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा- 'आधी उर्फी लग रही है ये तो...'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो उर्फी का दूसरा वर्जन है'। इसके अलावा कुछ ने उन्हें अर्जुन कपूर को लेकर ट्रोल किया। एक्ट्रेस की इस लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

अरबाज खान और मलाइका का वीडियो वायरल

अरबाज खान और मलाइका का वीडियो वायरल

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा का ट्रोलिंग से पुराना नाता है। आए दिन वह अपने आउटफिट तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में वह एयरपोर्ट पर एक्स हसबैंड अरबाज खान और अपने बेटे अरहान के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक्स पति को हग किया। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Recommended Video

    Arbaaz Khan का Girlfriend Giorgia Andriani से हुआ Breakup, जानें क्या है वजह | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+