Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कोई बदनाम करता है तो वो', पवन सिंह को लेकर आम्रपाली दुबे का बड़ा बयान, सामने रखी ऐसी सच्चाई

Amrapali Dubey On Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है, जिसमें कई फिल्में और म्जूजिक वीडियोज शामिल हैं।

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली दुबे ने अपने को-एक्टर पवन सिंह के बारे में खुलकर बात की है। आम्रपाली दबे ने भोजपुरी इंस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की जमकर तारीफ की है। यहां तक ​​कि उन्होंने खुद को भोजपुरी इंडस्ट्री की 'फीमेल पवन सिंह' कहा है।

Amrapali Dubey

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात

-जब आम्रपाली दुबे से पूछा गया कि वह पवन सिंह के बारे में क्या सोचती हैं और क्या वह उनसे डरती हैं तो उन्होंने मजाक में जवाब दिया- वह हमें पंडित जी कहते हैं और वह हमें क्या डराएंगे। वह खुद हमसे डरते हैं।

-आम्रपाली दुबे ने आगे कहा- पवन सिंह अक्सर मुझे अपनी 'महिला संस्करण' कहते हैं, क्योंकि हम दोनों में 'पागल' और 'सच बोलने वाली प्रकृति' एक समान है।

-आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को 'बच्चे जैसा' और 'सच्चे दिल का इंसान' बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें नहीं जानते, वह उन्हें गलत समझते हैं। आम्रपाली ने जोर देकर कहा कि पवन सिंह पूरी इंडस्ट्री में सबसे अलग हैं।

-आम्रपाली दुबे के अनुसार पवन सिंह दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं और हमेशा उसे निभाते हैं। पवन सिंह ने ये भी बताया कि काम के दौरान उनका व्यवहार बहुत अच्छा होता है और वह उन लोगों पर ध्यान नहीं देते जो उन्हें बदनाम करते हैं।

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की फिल्में

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से अपने एक्टिंग करियर शुरुआत की थी जबकि पवन सिंह ने साल 2007 में फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम से'से डेब्यू किया था। दोनों ने कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें 'पवन राजा', 'मैंने उनको साजन चुन लिया', 'हम हैं दुल्हा हिंदुस्तानी' और 'शेर सिंह' जैसी मूवीज शामिल हैं।

अंजलि राघव और पवन सिंह का विवाद

-पिछले कुछ दिनों से पवन सिंह खबरों में छाए हुए हैं। पवन सिंह अक्सर अपनी कई तरह की हरकतों के चलते विवादों में घिर जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सरेआम एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ कुछ ऐसा कर दिया था जिसके चलते उनकी चर्चा होने लगी थी।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ में एक इवेंट के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने पर पवन सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हुए थे। इसके अलावा उन पर 1.57 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस भी चल रहा है।

'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं पवन सिंह

फिलहाल खबर है कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर के बहुचर्चित अनस्क्रिप्टेड रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं। पवन सिंह की एंट्री से शो में जबरदस्त ड्रामा और मनोरंजन का तड़का लग गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+