Amrapali Dubey: क्या आम्रपाली दुबे लेंगी राजनीति में एंट्री? सामने आया ऐसा सच, पवन सिंह को लेकर कही ऐसी बात
Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे न सिर्फ अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
पॉलिटिकल करियर को लेकर बोलीं आम्रपाली दुबे
इस बार आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों या गानों को लेकर नहीं, बल्कि राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एबीपी न्यूज से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने पॉलिटिकल करियर को लेकर खुलकर बात की और बताया कि क्या वह भी अब भोजपुरी के बाकी कलाकारों की तरह राजनीति की राह पकड़ने वाली हैं।

राजनीति में आने के सवाल पर क्या बोलीं आम्रपाली दुबे?
-पिछले कुछ सालों में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम, रवि किशन, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और पवन सिंह, ने राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में जब आम्रपाली दुबे से पूछा गया कि क्या वह भी राजनीति में कदम रखने का सोच रही हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- मैं ऐसे किसी फोन का जवाब नहीं देती जो राजनीति से जुड़ा हो, क्योंकि अभी मेरा पूरा फोकस एक्टिंग पर है।
-आम्रपाली दुबे ने आगे कहा- मुझे मेरा काम बेहद पसंद है और मैं फिलहाल सिर्फ फिल्मों पर ध्यान दे रही हूं। हालांकि आम्रपाली दुबे ने ये भी जोड़ा कि भविष्य में अगर कभी उन्हें लगे कि राजनीति में जाना चाहिए, तो वो खुद इस बारे में खुलकर बताएंगी।
पवन सिंह को लेकर एक्ट्रेस ने क्या कहा?
-जब आम्रपाली दुबे से उनके को-स्टार पवन सिंह के राजनीति में शामिल होने की खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि पवन सिंह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं या नहीं। हां ये बात तो पहले से पता थी कि वो बीजेपी से जुड़ना चाहते थे, लेकिन राजनीति का योग बनना थोड़ा मुश्किल होता है।
-आम्रपाली दुबे ने ये भी कहा कि पवन सिंह हमेशा अपने काम को लेकर समर्पित रहते हैं और राजनीति में कदम रखने का फैसला पूरी तरह उनका निजी फैसला होगा।
'निरहुआ' संग फिर दिखाई देंगी आम्रपाली दुबे
-आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है। लेकिन फैंस को उनकी केमिस्ट्री सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ पसंद आती है।
-खबर है कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ जल्द ही एक बड़ी रोमांटिक फिल्म में फिर से साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक भावनात्मक लव स्टोरी होगी, जिसे लेकर फैंस अभी से उत्साहित हैं। इसके अलावा आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया कि उन्हें कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के ऑफर भी मिल रहे हैं, जिन पर बातचीत जारी है।
'मैं पॉलिटिक्स से दूर रहना ही बेहतर समझती हूं'
-आम्रपाली दुबे ने इस बातचीत में साफ कर दिया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर और फिल्मों पर है। उन्होंने कहा है- मैं चाहती हूं कि मेरी ऑडियंस मुझे एक एक्ट्रेस के रूप में याद रखे, फिलहाल मैं पॉलिटिक्स से दूर रहना ही बेहतर समझती हूं। उनके इस बयान से साफ है कि वे अभी फिल्मी दुनिया में ही अपनी चमक बिखेरना चाहती हैं और राजनीति का सफर शायद भविष्य के किसी मोड़ पर शुरू हो।
-आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि अपने विचारों में भी साफ और आत्मनिर्भर हैं। जब इंडस्ट्री के कई सितारे राजनीति में कदम रख रहे हैं, आम्रपाली दुबे का अपने प्रोफेशन के प्रति समर्पण उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।
-फैंस के लिए फिलहाल खुशखबरी यही है कि जल्द ही वे अपनी पसंदीदा जोड़ी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे को फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications