अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने ये क्या लिख दिया? लोग हुए परेशान

Amitabh Bachchan Post: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बी अक्सर अपने एक्स हैंडल पर कई तरह के पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हालांकि ये नया पोस्ट सबका ध्यान खींच रहा है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- चले भैया। वहीं बिग बी के फैंस का मानना है कि एक्टर सिर्फ लोगों को गुड नाइट कहना चाहते थे। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म आई वांट टू टॉक की घोषणा के कुछ घंटों बाद आई है।

Amitabh Bachchan Post

अभिषेक बच्चन ने शेयर किया था फिल्म का टीजर
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर में को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा था- हम सभी जानते हैं कि एक व्यक्ति जो बात करने के लिए जीता है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो हमेशा जीवन के उज्जवल पक्ष को देखता है, चाहे जीवन उसके सामने कुछ भी क्यों न लाए।

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के पोस्ट को किया था रीट्वीट
वहीं अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा था- वाह! बहुत बढ़िया अभिषेक... इस प्यार को देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है, जिन्होंने बिग बी के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें पीकू, पिंक और गुलाबो सिताबो जैसी फिल्में शामिल हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाह
इस बीच बच्चन परिवार अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए है। ऐश्वर्या और अभिषेक पिछले कई महीनों से तलाक की अफवाहों का सामना कर रहे हैं। उनकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। कपल की एक बेटी आराध्या बच्चन है। उनके तलाक की अफवाहें इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थीं जब ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार के साथ अंबानी की शादी में एंट्री नहीं की थी।

बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय ने बनाई दूरी
अंबानी परिवार की शादी में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आई थीं। वहीं अभिषेक ने तलाक के बारे में एक पोस्ट को लाइक करके अटकलों को और हवा दी थी। वहीं पिछले लंबे समय से अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे के साथ नजर नहीं आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+