क्या बायकॉट बॉलीवुड पर अमिताभ बच्चन ने बोली ये बात? यूजर बोले- 'बोया पेड़ बबूल का तो...'

बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट को लेकर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है। एक्टर ने बायकॉट पर सीधे तौर पर कुछ कहा नहीं है लेकिन यूजर्स ट्वीट को इस मुद्दे से जोड़कर देख रहे हैं।

मुंबई, 24 अगस्त: आजकल बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड काफी चर्चा में है। जनता बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है। लोग एक्टर्स के बयानों को लेकर गुस्से में फिल्म बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। और इसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता दिख रहा है। बायकॉट को लेकर तमाम बॉलीवुड अभिनेता अपनी राय रख रहे हैं। इस कड़ी में अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ता दिख रहा है। एक्टर ने बायकॉट को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसपर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, अमिताभ ने बायकॉट को लेकर सीधे तौर पर ट्वीट नहीं किया है।

क्या बोले अमिताभ?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- T 4387 - कुछ बातें करने का मन करता है ; पर करें तो कैसे करें ; हर बात की तो आजकल बात बन जाती है !

जमकर रिएक्ट कर रहे यूजर

अमिताभ के इस ट्वीट को यूजर बायकॉट से जोड़कर देख रहे हैं। लोग एक्टर के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। यूजर अमिताभ को सलाह दे रहे हैं कि कुछ ना बोलें वरना लोग बायकॉट कर देंगे।

बोया पेड़ बबूल का तो....

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये बॉलीवुड और मीडिया की जिम्मेदारी है। यूजर ने आगे लिखा कि जैसा करोगे वैसा भरोगे। बोया पेड़ बबूल का तो नीम कहां ते होये।

वायरल हो रहा अमिताभ का ट्वीट

वायरल हो रहा अमिताभ का ट्वीट

अमिताभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्टर ने बॉलीवुड बायकॉट को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन लोग इसे बायकॉट से जोड़ रहे हैं। और तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

कोरोना पॉजिटिव हुए अमिताभ

कोरोना पॉजिटिव हुए अमिताभ

बताते चलें कि आज अमिताभ बच्चन के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की। एक्टर ने कहा कि मेरे आस पास जो रहते हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें। बता दें कि इससे पहले भी एक्टर को कोरोना हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+