अमिताभ बच्‍चन का लिखा 'टें टें' भी हुआ वायरल, कमेंट आया-'हंसेंगी रेखाजी, कहेंगी प्‍यार में पागल हो गए'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर 48.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इनकी जबरदस्‍त फैन फॉलोविंग की वजह से हर ट्वीट वायरल होते हैं।

Amitabh Bachchan Tweet T

अभिनेता अमिताभ बच्‍चन 80 वर्ष की उम्र में ट्विटर और निजी जिंदगी में खासे सक्रिय हैं। ट्विटर पर पोस्‍ट का बच्‍चन साहब का अंदाजा सबसे जुदा है। 4 फरवरी को इन्‍होंने 'टें टें' लिखा वो भी वायरल हो गया। महज 50 मिनट में ही इस ट्वीट को 168.2 k लोगों ने देखा है।

Recommended Video

    Kiara Advani पहुंची Jaisalmer, Pre Wedding फंक्शन की तैयारियां शुरू, कब होंगे फेरे? | वनइंडिया हिंदी
    क्या कहें, क्या लिखें ; टें टें, भैया टें टें टें...

    क्या कहें, क्या लिखें ; टें टें, भैया टें टें टें...

    दरअसल, अमिताभ बच्‍चन का यह ट्वीट एक तरह सवाल था, जिसमें लिखा कि T 4548 - क्या कहें, क्या लिखें ; टें टें, भैया टें टें टें । महानायक के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही ट्वीट पर जबरदस्‍त कमेंट भी दे रहे हैं। कमेंट में उन्‍हें सलाह भी दे रहे कि कुछ नहीं सूझ रहा तो उन्‍हें क्‍या लिखना चाहिए?

     ट्वीट को निजी जिंदगी से जोड़ रहे

    ट्वीट को निजी जिंदगी से जोड़ रहे

    ट्विटर पर अमिताभ बच्‍चन के 'टें टें' वाले ट्वीट को यूजर उनकी निजी जिंदगी से भी जोड़ रहे हैं। कोई मोहब्‍बत के महीने में उनको रेखा जी की याद दिला रहा तो कोई उनकी कवि पिता हरिवंशराय बच्‍चन की। अमित नामक यूजर ने लिखा कि हरिवंशराय बच्‍चन जी के घर शब्‍दों का ऐसा अकाल अकल्‍पनीय है। वहीं, वी नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'अरे हसेंगी रेखाजी। कहेंगी मेरे प्‍यार में बावला हो गया'।

     फेसबुक पर भी पूछा क्‍या कहें क्‍या लिखें...?

    फेसबुक पर भी पूछा क्‍या कहें क्‍या लिखें...?

    अमिताभ बच्‍चन ने अपने फेसबुक पेज पर भी ' क्या कहें, क्या लिखें ; टें टें, भैया टें टें टें' वाली पोस्‍ट डाली है। यहां भी पोस्‍ट पर फन्‍नी कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि 'पेट्रोल लिख दो। सब धुआं धुआं हो जाएगा' महज एक घंटे में 11 सौ से ज्‍यादा लोगों ने टें टें को लाइक किया है। फेसबुक पर अमिताभ बच्‍चन को 39 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+