बहू ऐश्वर्या राय को लेकर रोने लगे ससुर अमिताभ बच्चन, क्या हुआ था बिग बी के साथ? कहा- कुछ भी नहीं बदला
Amitabh Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। ऐश्वर्या राय तो पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थीं।
बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय का रिश्ता
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन को तलाक देने वाली हैं, लेकिन बाद में ये खबर झूठ साबित हुई है। वहीं ऐश्वर्या राय और उनकी सास जया बच्चन को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं।

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय को लेकर बात करती नजर आ रही थीं। उन्होंने वीडियो में बहू ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की थी। आपको बता दें कि सास जया बच्चन भले ही बहू ऐश्वर्या राय को पसंद न करती हों लेकिन वह कैमरे पर उनकी तरीफ जरूर करती हैं।
ससुर अमिताभ बच्चन ने की बहू ऐश्वर्या की तारीफ
-वहीं ससुर अमिताभ बच्चन भी अपनी बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। इस समय अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
-इस वीडियो में ससुर अमिताभ बच्चन खुलकर बहू ऐश्वर्या राय के बारे में बात करते नजर आ रहे थे। इस दौरान बिग बी ने कहा था- हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है। ये ऐसा था जैसे एक बेटी चली गई और दूसरी आ गई। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने साल 2019 में एक इवेंट के दौरान ऐश्वर्या राय के बारे में ये सब बातें कही थीं।
ऐश्वर्या राय को लेकर इमोशनल हो गए थे अमिताभ बच्चन
-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कई बार कैमरे के सामने कहा है कि वह अपनी बेटी श्वेता बच्चन को बहुत प्यार करते हैं और ऐश्वर्या राय को भी वह अपनी दूसरी बेटी समझते हैं। ऐसे में अपनी बहू से भी वह उतनी ही प्यार करते हैं। यही कारण है कि वह ऐश्वर्या राय को बहू नहीं बल्कि अपनी बेटी मानते हैं।
-वहीं जब साल 2020 में ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को कोरोना हो गया था और दोनों अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद घर आए थे, तो इस दौरान अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल हो गए थे।
-हालांकि साल 2024 में कहा जा रहा था कि बच्चन परिवार ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय से दूरी बना ली है। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़ दिया है और वह अपनी मां के पास शिफ्ट हो गई हैं।
नहीं हो रहा अभिषेक-ऐश्वर्या का तलाक
हालांकि, इन अफवाहों पर तब विराम लग गया था जब अभिषेक बच्चन अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए थे, लेकिन रह-रहकर इन अफवाहों को हवा मिलती रहती है और इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की बातें करते रहत हैं।












Click it and Unblock the Notifications